अयोध्या के ‘बाटी वाले बाबा’: सरयू घाट पर अनोखी परंपरा, भक्तों को खिलाया जाता है 4 मेल की बाटी-चोखा” अयोध्या: राम नगरी अयोध्या अपने हजारों मंदिरों और धार्मिक परंपराओं के लिए प्रसिद्ध है, लेकिन सरयू नदी के राजघाट पर स्थित बजरंगबली मंदिर की परंपरा कुछ अलग और अनोखी है। यहां हर दिन और विशेष रूप से मंगलवार को श्रद्धालुओं को “बाटी वाले बाबा” के हाथों 4 मेल की बाटी-चोखा का महाप्रसाद परोसा जाता है, जिसे खाने के लिए सैकड़ों श्रद्धालु जुटते हैं। इस मंदिर के मुख्य पुजारी बाबा सिया बिहारी को अब सब ‘बाटी वाले बाबा’ के नाम से जानते हैं। वर्ष 2000 में उन्होंने सरयू के बालू घाट पर मचान बनाकर पहली बार महाभोग लगाने की परंपरा शुरू की थी। वहीं उनका निवास भी था। श्रद्धालुओं और स्थानीय भक्तों के दान से जो अनाज मिलता, उसी से बाटी और चोखा बनाकर भोग चढ़ाया जाता और फिर भक्तों में बांटा जाता। बाबा आज भी उसी परंपरा को जीवित रखे हुए हैं। हर दिन वे चार मेल की विशेष बाटी का भोग चढ़ाते हैं—सादी बाटी, सत्तू बाटी, फ्राई बाटी और सरयू जल में उबाली गई बाटी। इसके साथ परोसा जाता है—आलू का चोखा, पुदीना-धनिया की चटनी और खुद से तैयार किया गया खट्टा आंवले का अचार। यह प्रसाद भक्तों के लिए न सिर्फ भक्ति का प्रतीक होता है, बल्कि स्वाद का भी दिव्य अनुभव होता है। बाबा सिया बिहारी का कहना है, “भक्ति और सेवा में फर्क नहीं होना चाहिए। सरयू मैया की कृपा से बाटी और चोखा के इस भोग को प्रसाद बना दिया गया है।” इस मंदिर की यह परंपरा अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक विशेष आकर्षण बन चुकी है। लोग न केवल बजरंगबल हैं।
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर कोयलांचल नगरी चिरमिरी के पावन धरा पर छः गढ़ के यशस्वी माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी का स्वागत बंधन एवं अभिनंदन है
15/02/2026
मथुरा छावनी में बनेगा नया मिलिट्री अस्पताल
15/02/2026
महाशिवरात्रि पर कोरबा हुआ शिवमय , शिवालयों में उमड़ा जन सैलाब
15/02/2026
जेल से रिहा हुए Rajpal Yadav!, सलमान खान ने चुकाया सारा कर्ज!
15/02/2026
मथुरा छावनी में बनेगा नया मिलिट्री अस्पताल
15/02/2026
अनाज चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, 54000रू.का माल जब्त
15/02/2026
महाशिवरात्रि पर क्षेत्र के विभिन्न धार्मिक और सामाजिक आयोजनों में विधायक लारिया ने की शिरकत
15/02/2026
भगवान शिव का रूद्र अभिषेक करने से सभी सुखों की प्राप्ति होती है श्री महंत श्यामसुंदर दास महाराज हरिद्वार
15/02/2026
Sonbhadra news:महुली एवं विंढमगंज क्षेत्र में गूंजा हर-हर महादेव का जयघोष
15/02/2026
हिंदुत्व की एकता देश तथा सनातन को एकजुट करती है स्वामी ज्योतिर्मयानन्द महाराज
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!