महाराजगंज 5 जुलाई। कल देर शाम लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास, 5 कालिदास मार्ग पर सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान विधायक ने जनपद की विभिन्न समस्याओं और आवश्यक विकास कार्यों से संबंधित एक पत्र मुख्यमंत्री को सौंपा और आवश्यकताओं को विस्तार से अवगत कराया।मुख्यमंत्री से की गई मुलाकात में विशेष रूप से चौक नगर पंचायत की प्रमुख सड़कों की मरम्मत की आवश्यकता को रेखांकित किया गया। विधायक ने कहा कि चौक नगर पंचायत की कुछ सड़कों का निर्माण आवश्यक है । इस पर मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि नगर पंचायत क्षेत्र की सड़कों की मरम्मत एवं निर्माण को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराया जाएगा। इसके साथ ही एक अहम प्रस्ताव के रूप में चौक स्थित मिनी स्टेडियम को दिग्विजय नाथ इंटर कॉलेज को हस्तांतरित करने का आग्रह भी विधायक द्वारा किया गया। उन्होंने तर्क दिया कि इस स्थान का बेहतर उपयोग तभी संभव है जब इसे एक सुशासित शैक्षणिक संस्था के अधीन लाया जाए, जिससे खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा मिल सके। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने इस सुझाव पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए संबंधित विभागों को यथाशीघ्र आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश देने का आश्वासन दिया। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार हर क्षेत्र के संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनपद की समस्त विकास योजनाओं एवं जनसुविधाओं से जुड़े मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने विधायक के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा इस प्रकार से सक्रिय भागीदारी ही जनहित के कार्यों को गति देती है।यह मुलाकात जनपद के नागरिकों के लिए एक सकारात्मक संकेत है, जो यह दर्शाता है कि सरकार विकास कार्यों को लेकर संवेदनशील है और जन समस्याओं के समाधान के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर संजीव शुक्ला,अशोक विश्वकर्मा साथ रहे l
हरिद्वार पुलिस ने आयोजित की गौरा शक्ति मिश्न बैठक छात्रों की समस्याएं सुनकर उनसे लिए गए सुझाव, महत्वपूर्ण जानकारियां देकर छात्रों को किया गया जागरूक*
24/02/2026
प्रदेश के असंगठित श्रमिकों का स्वास्थय परीक्षण किया जायेगा -श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल
24/02/2026
ओ सस्पेंशन
24/02/2026
अम्बालाः टांगरी नदी में मिला युवक का शव, उड़ीसा जाने के लिए निकला था मृतक; हत्या या हादसा? जांच में जुटी
24/02/2026
युवक का शव विज्ञापन पोल पर लटका मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
24/02/2026
*सीधा संवाद, सीधा समाधान: महापौर की पहल से बढ़ा जनविश्वास* *महापौर जनसुनवाई में दिखी प्रशासनिक सक्रियता,त्वरित निराकरण से नागरिकों को मिली राहत* कटनी(24 फरवरी)-नगर निगम कार्यालय स्थित मेयर इन काउंसिल कक्ष में मंगलवार को आयोजित महापौर जनसुनवाई कार्यक्रम में नागरिकों की समस्याओं पर गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुनवाई की गई। सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक चली जनसुनवाई में विभिन्न वार्डों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएँ सीधे महापौर के समक्ष रखीं। महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने प्रत्येक आवेदन पर व्यक्तिगत रूप से संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन मामलों का निराकरण तत्काल संभव है, उन्हें प्राथमिकता के साथ मौके पर ही हल किया जाए। जनसुनवाई में कुल 44 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 16 प्रकरणों का त्वरित निराकरण कर नागरिकों को तत्काल राहत प्रदान की गई। शेष आवेदनों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए निर्धारित समय सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई के दौरान सड़क मरम्मत, जल निकासी, पेयजल आपूर्ति, सफाई व्यवस्था, अतिक्रमण, राजस्व प्रकरण एवं प्रमाण पत्र से जुड़ी समस्याएँ प्रमुख रूप से सामने आईं। महापौर ने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि नागरिकों की समस्याओं को लंबित न रखा जाए और प्रत्येक आवेदन पर पारदर्शी एवं जवाबदेह कार्यवाही की जाए। महापौर ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य केवल शिकायतें दर्ज करना नहीं, बल्कि परिणाम देना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रत्येक मंगलवार को नियमित रूप से जनसुनवाई आयोजित की जाएगी, ताकि आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं स्थायी समाधान सुनिश्चित हो सके। उन्होंने अधिकारियों को चेताया कि कार्यों में अनावश्यक देरी या लापरवाही पाए जाने पर जवाबदेही तय की जाएगी।
24/02/2026
सीधे संवाद सीधे समाधान,
24/02/2026
साइबर ठगी के ₹50,000 वापस दिलाकर हरिद्वार पुलिस ने जगाई उम्मीद
24/02/2026
नशे के अवैध कारोबार का विरोध करने पर मोहल्ले में हंगामा, शांति व्यवस्था भंग करने पर 14 हुड़दंगी (महिला सहित) पुलिस हिरासत में
24/02/2026
ताला में श्याम जी का भव्य 17वां भंडारा महोत्सव 1मार्च को
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!