A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेझारखंड

पिपरवार संयुक्त मोर्चा द्वारा शोकसभा का हुआ आयोजन।।

श्रमिक नेता ददई दुबे और मिथिलेश सिंह के निधन पर किया शोक प्रकट

IMG 20250711 WA0042पिपरवार संयुक्त मोर्चा द्वारा शोकसभा का हुआ आयोजन।।

श्रमिक नेता ददई दुबे और मिथिलेश सिंह के निधन पर किया शोक प्रकट

संवाददाता/राशीद अंसारी खलारी

खलारी। यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन पिपरवार क्षेत्रीय कार्यालय में संयुक्त मोर्चा मंडली पिपरवार के द्वारा शोकसभा सह बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सबसे पहले आरसीएमएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे एवं बिहार कोलियरी कामगार यूनियन के श्रमिक नेता मिथिलेश कुमार सिंह के आकस्मिक निधन पर शोक प्रकट किया गया।इस दौरान उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दोनों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि दोनों श्रमिक नेताओं ने कोयला मजदूरों के हक और अधिकार के लिए काफी संघर्ष करने का काम किया है।मजदूरों को हक और अधिकार दिलाने में दोनों श्रमिक नेताओं का अहम योगदान है,जिन्हें कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है। दोनों श्रमिक नेताओं का निधन कोयला उद्योग के लिए अपूरणीय क्षति है। शोकसभा के बाद बैठक का आयोजन किया गया,जिसमें 9 जुलाई को संपन्न हुए देशव्यापी हड़ताल की सफलता पर इसमें शामिल सभी कोयला मजदूरों को बधाई दी गई।साथ इस तरह के आंदोलन में आगे भी एकजुटता बनाए रखने की अपील की गई।इस मौके पर रविंद्रनाथ सिंह,इस्लाम अंसारी,भीम सिंह यादव, अरविंद शर्मा,भीम प्रसाद मेहता,कयूम अंसारी,राज कुमार,नरेंद्र कुमार सहित कई श्रमिक प्रतिनिधि मौजूद थे।

 

 

 

 

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!