हर व्यक्ति की समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री।
गोरखपुर।
रिपोर्ट बुद्धेश मणि पाण्डेय जिला प्रभारी
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान गुरुवार को गुरु पूर्णिमा पर्व पर आनुष्ठानिक कार्यक्रम की व्यस्तता के बावजूद जनता दर्शन का आयोजन किया। उन्होंने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर व्यक्ति की समस्या का निस्तारण उनकी सरकार की विशेष प्राथमिकता है, इसलिए पीड़ितों की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता से लेते हुए उनका समाधान त्वरित और संतुष्टिपरक तरीके से कराना सुनिश्चित कराएं।गुरुवार सुबह गुरु पूर्णिमा पूजन के बाद गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब 200 लोगों से मुलाकात की। मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन सभागार में कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक मुख्यमंत्री खुद गए और एक-एक कर उनकी समस्याओं को सुना। सबको आश्वस्त किया कि किसी को भी घबराने करने की आवश्यकता नहीं है, सबकी समस्या का समाधान हरहाल में किया जाएगा। जनता दर्शन में कुछ महिलाएं जमीन से जुड़े विवादों में प्रार्थना पत्र लेकर पहुंची थीं। कुछ की शिकायत थी कि उनकी जमीनों पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है।इन शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। कहा कि जमीनी विवादों का समाधान तत्परतापूर्वक इस तरह होना चाहिए जिससे पीड़ित व्यक्ति संतुष्ट दिखे। प्रार्थना पत्रों को उन्होंने अधिकारियों को हस्तगत करते हुए निर्देश दिया कि हर समस्या का निस्तारण त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिप्रद होना चाहिए।
जनता दर्शन में गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर पहुंचे लोगों को सीएम योगी ने आश्वस्त किया कि पैसे की तंगी से किसी का भी इलाज नहीं रुकने दिया जाएगा। उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिया कि संबंधित मरीज के इलाज संबंधी इस्टीमेट की प्रक्रिया को पूर्ण कर इसे जल्द से जल्द शासन को उपलब्ध कराया जाए। इस्टीमेट मिलते ही इलाज के लिए धन अवमुक्त हो जाएगा। जनता दर्शन के दौरान कुछ महिलाओं संग पहुंचे उनके बच्चों को मुख्यमंत्री ने प्यार-दुलार और आशीर्वाद देते हुए चॉकलेट दिया।
Adobe Photoshop 2022 Cracked [Full] (x32-x64) [Final] MEGA
18/03/2026
श्री आईजी गौशाला में अमावस्या उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित
18/03/2026
बंगला धाम में ब्रह्मलीन संत अन्नदाता जी महाराज की दसवीं पुण्यतिथि पर हुआ धार्मिक आयोजन, संत समागम में आए संत महंत ओर भक्त, त्रिवेणीधाम के खोजी द्वाराचार्य रामरिछपालदास जी देवाचार्य महाराज के सानिध्य में हुआ आयोजन
18/03/2026
मै भ्रस्ट्राचार नही करने दूंगा चाहे पत्नी ही सरपंच क्यों न हो आदिवासियों के साथ बहुत कर चुके अन्याय हद हो गयी
18/03/2026
गुजरात में यूनिफॉर्म सिविल कोड की दिशा में बड़ा कदम: समिति ने मुख्यमंत्री को अंतिम रिपोर्ट सौंपी
18/03/2026
गोविंदपुरी रानीपुर मोड़ पर “दीवान ज्वेलर्स” नाम से एक भव्य एवं आधुनिक ज्वेलरी शोरूम का विधिवत शुभारंभ किया गया
18/03/2026
साहित्यिक गोष्ठियों की श्रृंखला ‘किस्सा कहानी-4’ में शनिवार को नागरी प्रचारिणी सभा के पुस्तकालय कक्ष
18/03/2026
मध्य प्रदेश शहडोल में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है
18/03/2026
जिला पंचायत राज अधिकारी महोदय द्वारा आज ग्राम पंचायत मोहनपुर, विकास खण्ड पहाड़ी में आयोजित
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!