A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

रोहट: साजी हारावास नदी में बहे युवक का शव मिला, गांव में माहौल गमगीन

रिपोर्ट:- देवेन्द्र सुथार

रोहट थाना क्षेत्र के साजी गांव में मंगलवार को नदी में नहाते समय बह गए 17 वर्षीय रमेश सरगरा का शव बुधवार सुबह एनडीआरएफ टीम की सर्च ऑपरेशन के दौरान मिला।Screenshot 2025 07 16 08 29 24 784 com.whatsapp.w4b edit मंगलवार शाम रमेश अपने चार दोस्तों के साथ साजी हारावास नदी में नहाने गया था, जहां गहरे पानी और तेज बहाव की चपेट में आकर वह अचानक डूब गया।
सूचना मिलने पर रोहट थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी और मंगलवार शाम से ही एनडीआरएफ टीम द्वारा सर्च शुरू किया गया था, लेकिन अंधेरा होने के कारण तलाशी रोकनी पड़ी। बुधवार सुबह फिर से रेस्क्यू शुरू किया गया और कुछ ही घंटों में नदी से रमेश का शव बरामद कर लिया गया।
शव मिलने के बाद गांव में शोक की लहर फैल गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाधिकारी पाना चौधरी, तहसीलदार प्रकाश पटेल और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद रही। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि बरसात के मौसम में नदियों में नहाने से बचें और सतर्क रहें।

Show More

Devendra Suthar

Devendra Jangid ZEE INDIA NEWS 24*7" एक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो भारत से संबंधित ताज़ा समाचार और विश्लेषण प्रदान करता है। Helpline 9462600356
Back to top button
error: Content is protected !!