A2Z सभी खबर सभी जिले कीकोटाराजस्थान
Trending

एक पौधा लगाकर उसके वृक्ष बनने तक की जिम्मेदारी लें -राकेश जैन

कोटा 15 जुलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर एवं लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की प्रेरणा से एक पेड़ माँ के नाम अभियान तहत लाडपुरा विधानसभा के उद्योग नगर मंडल में मण्डल अध्यक्ष मनोज तलाईचा के सानिध्य में डीसीएम स्थित गणेश मंदिर परिसर में मंदिर स्थापाना के 10 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पौधारोपण कार्यक्रम के तहत पौधारोपण किया गया।

कार्यक्रम मुख्य अतिथि राकेश जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान व लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के प्रेरणा से भाजपा कोटा शहर द्वारा पूरे कोटा शहर में पौधारोपण का कार्य किया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हमेशा देशहित, प्रकृतिहित, मानवहित की चिंता करते है एवं सेवाकार्य में संलग्न रहते है। पौधारोपण प्रकृति, मानव जीवन की सुरक्षा हेतु एक सेवाकार्य है। इस पुनित कार्य में लगे सभी साधुवाद के पात्र है।

माननीय लोकसभा अध्यक्ष ओम जी बिरला आमजन के दुखदर्द में हमेशा खडे रहते है। उद्योग नगर निवासी एक महिला जिनकी पारिवारिक आर्थिक स्थिती बहुत कमजोर है, इस अवसर पर ओम जी बिरला के सहयोग से आर्थिक सहयोग किया गया।

इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष मनोज तलाईचा, पूर्व पार्षद कृष्ण मुरारी सामरिया, वरिष्ठ कार्यकर्ता इन्दरमल जैन, बाबूलाल पारेता, पंकज घेंघट, शांती लाल वर्मा, कमलेश चौबदार, संतोष कंवर , हीरेन्द्र सिंह भदौरिया, मनोज अग्रवाल, राजेन्द्र सिंह कुशवाह, सुरेन्द्र चौबदार सहित कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण किया।

 

 

Back to top button
error: Content is protected !!