
सागर। वंदे भारत लाईव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी-8225072664- जैसीनगर के बड़े महादेव मंदिर परिषर मे मप्र जन अभियान परिषद नवांकुर संस्था मां नर्मदा अभय बहुउद्देशीय समिति अंतर्गत ग्राम जैसीनगर में नवांकुर सखियों द्वारा हरियाली कलश यात्रा निकाली गई, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जन अभियान परिषद के सलाहकार अतुल निझावन ने कहा कि मातृ शक्ति की महिमा हम आदिकाल से समझते रहे है, मातृशक्ति के बिना संसार की कल्पना नही की जा सकती इसी तरह प्रकृति के संतुलन के लिये पेड जरूरी है वृक्षो की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है पेड़ो को ना काटे जिससे भविष्य सुरक्षित हो सके।
मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के कार्यपालक निदेशक डा.बकुल लाड ने वृक्ष संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि पर्यावरण को अपने लाभ के लिये ना काटे आज आवश्यकता वृक्षारोपण की क्यों पढी यह हमने कोरोना कल में समझा जब लोगों को ऑक्सीजन खरीदना पढी, पेड मनुष्य के लिये नही पेड हर जीव की आवश्यकता है,मां जैसे बच्चो का लालन पालन करती है इसी तरह हमे पेड का लालन पालन करना है। नवांकुर सखी पूजा कोरी,प्राची ठाकुर ने वृक्षारोपण क्यों जरूरी है इसके संबध में विचार प्रकट किये संभाग समन्वयक दिनेश उमरैया एवं जिला समन्यवक के के मिश्रा के द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु जिले में चलाए जा रहे एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत नवांकुर सखी हरियाली यात्रा का प्रतिवेदन दिया गया ब्लॉक समन्वयक जय सिंह ठाकुर ने । नंवाकुर सखियो को बीजों का वितरण कर ग्राम को हरियाली बढ़ाने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और नवांकुर संस्था द्वारा एक पेड़ मां के नाम लगाने सभी को जागरूक किया। कलश यात्रा में शामिल नवांकुर संस्थाओं की महिलाओं द्वारा संगीत देकर एक पेड़ मां के नाम संदेश दिया और कलश यात्रा के साथ साथ चल रही वहीं नवांकुर सखियों के माध्यम से थैलियों में उपलब्ध बीज से पौधे तैयार करने और एक वर्ष तक इनकी सुरक्षा करने का संकल्प दिलाया। सखियों ने एक पेड़ मां के नाम लगाने हेतु ग्राम में ही पौधा तैयार करके हम सब मिलकर यह पौधारोपण कार्यक्रम पर्यावरण को सुरक्षित भी करेगा कार्यक्रम में जैसीनगर जनपद अध्यक्ष बृजेन्द्र सिंह,किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष धीरज सिंह,मां नर्मदा अभय बहुउद्देशीय समिति के संचालक हरनाम सिंह जैसीनगर जनपद सदस्य पूनम कंबीरपंथी,पप्पू दुबे,प्रदीप दीक्षित प्रिंयकर पप्पू तिवारी, चंदन सिंह,संजय सिंह शुभम ठाकुर, आशुतोष तिवारी,गजभान सिंह, भोला राजपूत,आर्दश ठाकुर,गोलू कबीरपंथी, शिवेन्द्र सिंह चादौनी, राकेश रजक, विनोद साहू,छोटू विश्वकर्मा,सहित बड़ी संख्या में नवांकुर सस्था के सदस्यगण मौजूद थे।









