
पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर शोक सभा का हुआ आयोजन।।
संवाददाता/राशीद अंसारी खलारी
खलारी। झारखंड मुक्ति मोर्चा के सुप्रीमो सह राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर चूरी में शोक सभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। विभिन्न दलों के लोगों और ग्रामीणों ने शिबू सोरेन का निधन पर दुख जताते हुए 2 मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। शोक सभा को संबोधित करते हुए आजसू नेता नागेश्वर महतो ने कहा कि शिबू सोरेन अलग झारखंड राज्य की मांग को लेकर आंदोलन किया और राज्य के लोगों के लिए समर्पित रहे। वही भाजपा नेता विकास दुबे ने कहा कि झारखंड की राजनीति के गुरु शिबू सोरेन के निधन से पूरा झारखंड शोक में डूबा हुआ है। ऐसे कद्दावर नेता को भाजपा परिवार की ओर से शत-शत नमन। वही सुनील सिंह ने कहा कि शिबू सोरेन के निधन से राज्य को अपूर्ण क्षति हुई है। झारखंड राज्य की पहचान दिलाने वाले दिशुम गुरु को देश के लोग आजीवन याद करेंगे। इस शोकसभा में सुनील सिंह, सोनू पांडे, नागेश्वर महतो, राजा खान, अशोक महतो, नरेश महतो, मनोज महतो, राजेश महतो, दुर्गा महतो, विकास दुबे, सुनील गिरी, अनुज दुबे, उदय पांडे, भोला पांडे, रामप्रताप, सतीश चौबे, अजय विश्वकर्मा, संटू सिंह, सचिन बनर्जी, गौतम थापा, शमशाद अंसारी, सद्दाम, आदित्य सिंह, जुबेर अंसारी, सुरेश महतो सहित कई लोग उपस्थित थे।






