
रिपोर्ट:- देवेन्द्र सुथार
रोहट तिरंगा यात्रा के साथ स्वतंत्रता दिवस उत्सव को दी गई रंगीन शुरुआत
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रोहट में स्वतंत्रता दिवस 2025 की तैयारियां जोरों से पूरी की गईं। विद्यालय के खेल मैदान में पीटी परेड एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया गया।
पीटी परेड प्रभारी मोहम्मद उमर शेख के निर्देशन में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रोहट के तीन दल,सरस्वती बाल माध्यमिक विद्यालय का एक दल,महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय के दो दल,मदरलैंड पब्लिक स्कूल का एक दल,एवं कृष्णा उच्च माध्यमिक विद्यालय का एक दल भाग लिए। बच्चों ने कदमताल करते हुए देशभक्ति की शानदार परेड पेश की।
इस आयोजन में स्थानीय एनसीसी अधिकारी मोहम्मद उमर शेख,सीपीसी अधिकारी मीरा गुणपाल,स्काउट प्रभारी गंगाराम चौधरी, वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक रघुवीर सिंह, एवं निजी विद्यालय के अशोक कुमार और विजय बिश्नोई ने सक्रिय भूमिका निभाई। छोटे बच्चों ने पीटी प्रभारी पूजा मैहर के नेतृत्व में शानदार प्रदर्शन दिया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी नीना शर्मा के निर्देशन में सफल कार्यक्रम आयोजित हुए,जिसमें मालीराम चौधरी,अचल सिंह चंपावत,नीलम व्यास,अलीम नकवी,सुष्मिता पवार एवं हेमलता ने सहयोग किया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य कृपा रानी शर्मा के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई,जिसमें बच्चों ने “झंडा ऊंचा रहे हमारा” के देशभक्ति नारे लगाए।





