A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेगढ़वागुजरातझारखंडताज़ा खबरदेशमौसम और स्वास्थ्यव्यापारसबसे हाल की खबरेंसमाचारसमाज और राजनीतिसमाज और विकाससमाज और श्रमिक अधिकारस्थानीय समाचार

गुजरात में रोजी-रोटी की तलाश में गए युवक की संदिग्ध मौत, शव पहुंचते ही गोंदा गांव में मातम

मेराल थाना क्षेत्र के गोंदा गांव निवासी 26 वर्षीय उपेंद्र कुमार साव की संदेहास्पद मौत रविवार को गुजरात के सुरेंद्रनगर जिला अंतर्गत सुदामडा शैला में हो गई

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा गढ़वा मेराल। थाना क्षेत्र के गोंदा गांव निवासी 26 वर्षीय उपेंद्र कुमार साव की संदेहास्पद मौत रविवार को गुजरात के सुरेंद्रनगर जिला अंतर्गत सुदामडा शैला में हो गई। उपेंद्र वहां पोकलेन चलाने का काम करता था।

मंगलवार को दो दिन बाद उपेंद्र का शव गांव पहुंचा, जिसके बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। इस दौरान पोकलेन मालिक द्वारा उचित मुआवजा नहीं दिए जाने से लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया और खबर लिखे जाने तक एंबुलेंस को रोक कर रखा गया था।

 

परिजनों ने बताया कि उपेंद्र तीन महीने पहले रोजी-रोटी की तलाश में गुजरात गया था, जहां यह घटना घटी। शव आने के बाद आक्रोशित लोगों का कहना है कि जब तक पोकलेन मालिक मुआवजा नहीं देगा, तब तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।

Back to top button
error: Content is protected !!