A2Z सभी खबर सभी जिले की

अटल ग्राम विकास के 25 वे स्थापना दिवस पर कालूखेड़ा शासकीय माध्यमिक विद्यालय पर किया गया पौधारोपण|

जावरा —कालुखेडा -अटल ग्राम विकास सामाजिक संगठन के 25 वे स्थापना दिवस पर रजत जयंती वर्ष शासकीय बालक उ .मा. विद्यालय कालूखेड़ा में पौधारोपण कर मनाया गया |

इस अवसर पर संस्था प्रमुख अभय कोठारी ने कहा कि अटल ग्राम प्रकृती संरक्षण एवं जल संरक्षण के साथ विभिन्न जनसेवा के कार्यो मे सक्रिय हे| श्री सीएम मेहता ने अटल ग्राम के स्थापना दिवस पर बधाई देते हुए संस्था के कार्यो की सराहना की , प्राचार्य शिवनारायण चौधरी ने विधालय मे रजत जयंती वर्ष पर कार्यक्रम आयोजित करने पर प्रसन्नता व्यक्त की । भाजयुमो जिला महामंत्री राहुल उपमन्यु ने कहा कि अटल ग्राम कि सक्रियता सम्पूर्ण क्षेत्र में बनी हुई हे ।रमेश मनोहरा , वीरेन्द्र सिंह चौहान,रितिक जोशी,विनय सुखवाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन मनोहर सिंह चौहान मधुकर एवं आभार  किशोर रावल ने व्यक्त किया।

इस अवसर पर विधालय प्रांगण में  संस्था प्रमुख अभय कोठारी, रमेश मनोहरा ,डॉ. सी एम मेहता, युवा मोर्चा जिला महामंत्री राहुल उपमन्यु,मनोहर सिंह चौहान मधुकर, संस्था प्राचार्य शिवनारायण चौधरी, वीरेंद्र सिंह चौहान, किशोर रावल, ऋतिक जोशी ,विनय सुखवाल तथा विद्यालय के छात्रों ने पौधारोपण किया|

Back to top button
error: Content is protected !!