A2Z सभी खबर सभी जिले कीगढ़वागुमलाजमशेदपुरझारखंडधनबादबोकारोरामगढ़सरायकेला

डॉ राजीव कुमार बने ओएसडी कुलपति।

डॉ राजीव कुमार बने ओएसडी कुलपति।

 

IMG 20250820 WA0261

सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय में बुधवार को डॉ. राजीव कुमार को कुलपति के विशेष कार्य पदाधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया। इस संबंध में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. कुनुल कंदीर के निर्देश पर रजिस्ट्रार डॉ. राजीव रंजन शर्मा द्वारा अधिसूचना जारी की गई।

जारी पत्र के अनुसार, डॉ. राजीव कुमार को अगली आदेश तक कुलपति के ओएसडी के रूप में कार्यभार सौंपा गया है। डॉ. राजीव वर्तमान में विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर अंग्रेजी विभाग में सह-प्राध्यापक के पद पर कार्यरत हैं, साथ ही वे विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं।

इसके अतिरिक्त, डॉ. कुमार ओएसडी एकेडमिक तथा को-ऑर्डिनेटर, बी.एड. एवं एम.एड. के रूप में भी कार्य देख रहे हैं। डॉ. राजीव कुमार को विवि प्रशासनिक क्षेत्र में लगभग 20 वर्षों का अनुभव प्राप्त है। वे पूर्व में विश्वविद्यालय में रजिस्ट्रार, वित्त पदाधिकारी सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। इस नियुक्ति से विश्वविद्यालय के प्रशासनिक कार्यों में अधिक मजबूती और सुचारू संचालन की उम्मीद जताई जा रही है।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!