A2Z सभी खबर सभी जिले की
Trending

वाराणसी में कॉलोनाइजर को मारी गई गोली, बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

वाराणसी में कॉलोनाइजर को मारी गई गोली, बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

वाराणसी

Varanasi में कॉलोनाइजर को मारी गई गोली, बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस
Varanasi में कॉलोनाइजर को मारी गई गोली, बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

में कॉलोनाइजर को मारी गई गोली, बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस 

चन्दौली वाराणसी कमिश्नरेट वाराणसी के वरुणा जोन में गुरुवार सुबह बदमाशों ने कॉलोनाइजर को गोली मार दी। सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय थाने की फोर्स के साथ डीसीपी वरुणा प्रमोद कुमार पहुंचे। घायल महेंद्र कुमार को मलदहिया के निजी अस्पताल पहुंचाया गया। उधर डीसीपी ने तत्काल शहर में चेकिंग अभियान शुरु करवाया। आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। घटना के अनावरण के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है। घटना सारनाथ के सिंहपुर के समीप का है।जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह महेंद्र गौतम (54) अपने बुद्धा सिटी मकान से अरिहंत नगर कॉलोनी (सिंहपुर) जा रहे थे। इसी दौरान कॉलोनी में पहले से घात लगाए बाइक सवार तीन बदमाशों ने कॉलोनाइजर महेंद्र गौतम को लक्ष्य कर तीन राउंड फायर झोंक दिया।

 

 

 

बदमाशों ने पहली गोली महेंद्र के कनपटी पर मारी, गोली लगते ही महेंद्र जमीन पर गिर गए। जिसके बाद दूसरी गोली गर्दन पर लगी। तीसरी गोली महेंद्र के बाइक पर लगी। बाइक सवार बदमाश घटना को अंजाम देने के बाद बेखौफ होकर कॉलोनी के रास्ते रिंग रोड होते हुए भाग निकले।घटना के बाद कॉलोनी में रहने वाले सुनील यादव तत्काल महेंद्र को लेकर मलदहिया अस्पताल की ओर भागे। सूचना मिलते ही मौके पर डीसीपी वरुणा जोन पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गए है।

Back to top button
error: Content is protected !!