A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

गाजीपुर: बैंकमित्र लूटकांड के दो मुखबिर गिरफ्तार

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्ट, गाजीपुर

गाजीपुर। रामपुर मांझा थाना पुलिस ने बैंकमित्र लूटकांड में शामिल दो मुखबिरों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 086/2025 धारा 309(4), 317(2) व 61(क)(ख) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई।


गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार है–

1. रोहित चौधरी, पुत्र विनोद चौधरी, निवासी ग्राम सरौली, थाना करण्डा, जनपद गाजीपुर, उम्र 22 वर्ष।

2. ओमकार प्रजापति, पुत्र कैलाश प्रजापति, निवासी ग्राम धरवां, थाना रामपुर मांझा, जनपद गाजीपुर, उम्र 23 वर्ष।

पुलिस को यह सफलता मुखबिर खास की सूचना पर मिली। आरोपियों को चकेरी बुढ़उ बाबा मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Jitendra Maurya

Vande Bharat Live Tv News Ghazipur Uttar Pradesh India
Back to top button
error: Content is protected !!