
एक ही रात में चार घरों के ताले टूटे अज्ञात चोरों ने लाखों रुपए के जेवरात व नगदी ले उड़े।
पाली रोहट क्षेत्र के खारड़ा गांव में बीती रात को चार घरों के ताले तोड़ अज्ञात चोरों ने लाखों रुपए के जेवरात व नगदी लेकर फरार हो गए। कई घर वाले सो रहे थे। तो कोई भजनों में गए हुए थे। गनी खान मोयला के घर मकान के ताला तोड़ अज्ञात चोरों ने 30हजार रोकड़ व तीन तोला की सोने की कटी चोरी कर ले गए। नवा राम पुत्र छोगा राम बावरी के घर चोरों ने सोने के टॉपस, चांदी के झांझरिया, कदूरी ले गए। सोहनलाल पुत्र डूंगाराम बावरी के घर पर नगदी व जेवरात ले गए। लुंबाराम पुत्र बुद्धाराम बावरी के घर का ताला तोड़ चांदी की चूड़ियां ,सोने की नथ, चांदी की अंगूठियां, काशी की थालियां व 5 हजार रू,रोकड़ ले उड़े सभी पीड़ित परिवार रोहट थाना में प्रार्थना पत्र देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। सभी गरीबों का रो-रो कर बुरा हाल है सभी ने जल्दी से चोरों को पकड़ने की मांग की।








