A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

थाना बलौदा क्षेत्र के रित आटो पार्टस गैरेज के सामने रखे मोटर सायकल को चोरी करने वाले 03 आरोपियों को किया गिरफ्तार

जिला संवाददाता सुखदेव आजाद

जिला जांजगीर चांपा( बलौदा )
रात्रि में बलौदा के रित आटो पार्टस गैरेज के सामने पुरानी इस्तेमाली लाल काला रंग का पैशन प्रो मो0सा0 क्रमांक सीजी 11 ए 9758 एवं एक पुराना कंडम कायनेटिक मोटर सायकल को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। प्रार्थी प्यारे लाल बघेल निवासी पहरिया की सूचना रिपोर्ट पर दिनांक 23.08.25 थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 346/25 धारा 303(2) भा.न्या.स. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

दौरान विवेचना के जरिये मुखबिर सूचना मिला कि चोरी की मोटर सायकल को कुछ लोग काटकर अलग अलग कर पीकप वाहन में लोडकर प्लास्टिक की पन्नी से ढककर बेचने की फिराक में घूम रहा है, की मुखबिर सूचना तस्दीक कर रामपुर बलौदा रोड में पीकप वाहन को रोकर चेक किया गया जिसमें मोटर सायकल के टुकडे प्लाटिक के पन्नी में ढका हुआ था जिसके संबंध में पीकप चालक एवं उसके साथीयों से पुछताछ करने पर दिनांक 22.08.2025 को ग्राम पहरिया के रित आटो गैरेज के सामने खडे पैशन प्रो मो0सा0 एवं एक पुराना कंडम कायनेटिक मोटर सायकल को चोरी करना तथा पीकप वाहन में लोडकर सरखो तरफ सूने जगह में ले जाकर मोटर सायकल को टुकडे टुकडे में काटकर कबाडी में बेचने के लिए ले जाना बताये जिसके कब्जे से मोटर सायकल अलग अलग टुकडे किमती 12000 रू एवं घटना में प्रयुक्त पीकप वाहन क्रमांक सीजी 10 बी.वाय 1546 को बरामद कर विधिवत आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी का नाम
01 अमित चैहान पिता संतोष चैहान उम्र 22 वर्ष ग्राम पहरिया थाना बलौदा,

02 देवनारायण चैहान पिता स्व0 दरसराम उम्र 23 वर्ष ग्राम करमंदी चैकी नैला

03 प्रताप सिंह सिदार पिता हर प्रसाद उम्र 19 वर्ष ग्राम बछौद थाना बलौदा जिला जांजगीर-चांपा

उपरोक्त कार्यवाही मे साइबर सेल टीम जांजगीर एवं थाना बलौदा के अधिकारी/कर्मचारी का सराहनीय योगदान रहा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!