[pj-news-ticker]

A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

डीआईजी बस्ती द्वारा परिक्षेत्र के जनपदों के डीसीआरबी, साइबर सेल, सर्विलांस सेल,मॉनिटरिंग सेल व ई सम्मन शाखा आदि के अधिकारियो/कर्मचारियो के साथ की गयी समीक्षा गोष्ठी

चैनल से जुड़ने के लिए इमेज पर क्लिक करें

प्रेस विज्ञप्ति दिनाँक 25-08-2025

परिक्षेत्रीय कार्यालय जनपद बस्ती ।

 ■डीआईजी बस्ती द्वारा परिक्षेत्र के जनपदों के डीसीआरबी, साइबर सेल, सर्विलांस सेल,मॉनिटरिंग सेल व ई सम्मन शाखा आदि के अधिकारियो/कर्मचारियो के साथ की गयी समीक्षा गोष्ठी।

■ संबंधित को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश।

          आज दिनांक 25.08.2025 को पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती श्री संजीव त्यागी द्वारा परिक्षेत्रीय कार्यालय के सभागार में परिक्षेत्र के जनपदो के डीसीआरबी, साइबर सेल, सर्विलांस सेल,मॉनिटरिंग सेल व ई सम्मन शाखा आदि के अधिकारियो व कर्मचारियो के साथ समीक्षा गोष्ठी की गई । समीक्षा गोष्ठी के दौरान सभी अधि0/कर्म0गण से वार्ता किया गया । 

              पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती द्वारा अधिकारियो व कर्मचारियो को पुलिस विभाग मे संचालित ई ऑफिस, नेटग्रिड, ई साक्ष्य, ई सम्मन, NCRP, साईट्रेन, भारत पोल, कर्मयोगी पोर्टल आदि का प्रशिक्षण प्रदान कर विस्तार से बताया गया। 

         डीआईजी बस्ती द्वारा सभी को निर्देशित किया गया कि उपरोक्त सभी पोर्टलों पर दिए गए प्रशिक्षण के अनुसार फीडिंग व कार्यवाही करना सुनिश्चित करें । 

            उक्त अवसर पर तीनो जनपद के डीसीआरबी, साइबर सेल, सर्विलांस सेल,मॉनिटरिंग सेल व ई सम्मन शाखा के अधिकारी/कर्मचारी गण व रेंज कार्यालय के उपनिरीक्षक अभिमन्यु सिंह, CCTNS प्रभारी रवि वर्मा आदि उपस्थित रहे।

[yop_poll id="10"]
Back to top button
error: Content is protected !!