A2Z सभी खबर सभी जिले कीअजमेरङीङवाणा-कुचामनजयपुरजोधपुर देशराजस्थानसबसे हाल की खबरेंसमाचारसमाज और विकास

जांगिड़ ब्राह्मण जिला महासभा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न 

समाज विकास के लिए संगठित होकर राजनीतिक निर्णय भी जरूरी

पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण दिलाते मुख्य अतिथि

ङीङवाणा-कुचामन  जिले में अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा जिला शाखा डीडवाना कुचामन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह ग्राम मंगलाना में किशनगढ़ रोड स्थित श्री गोपाल गौशाला शाला में समारोह पूर्वक संपन्न हुआ। इस दौरान वक्ताओं द्वारा समाज विकास को लेकर बातें कही गई वही समाज बंधुओं द्वारा भामाशाहों का सम्मान किया गया। समारोह का शुभारंभ भगवान श्री विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन करने सहित आरती से हुआ तदर्थ अतिथियों द्वारा नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को उनके दायित्वों एवं कर्तव्यों के प्रति शपथ दिलाई गई। इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल राजस्थान सरकार के पूर्व मुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी ने नवगठित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा कि हर एक समाज के लिए जरूरी है कि वह समाज विकास के लिए संगठित होकर ऐसा राजनीतिक निर्णय भी ले जो समाज के लिए लाभदायक हो। मुख्य अतिथि अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा दिल्ली के कार्यकारी प्रधान लादूराम सीदड ने इस दौरान सामाजिक उत्थान के लिए एकजुट होकर अपना दायित्व निभाने पर बल दिया वही महिला प्रदेशाध्यक्ष रेणु जांगिड़ ने बच्चों को संस्कारवान बनाने सहित उच्च शिक्षा दिलाने की बात कही। समारोह को प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम पंवार तथा बरवाली सरपंच महेश जांगिड़ ने भी संबोधित किया। इस दौरान परबतसर में बन रहे समाज छात्रावास में 51 लाख रुपए का आर्थिक सहयोग प्रदान करने पर लादूराम सीदड (कार्यकारी प्रधान अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा दिल्ली) का समाज बंधुओं द्वारा माला एवं साफा पहनाकर सम्मान किया गया। मंच संचालन संयुक्त रूप से सत्यनारायण नागल तथा श्याम सुंदर निशान द्वारा किया गया। इस दौरान डीडवाना कुचामन जिला सहित प्रदेश के विभिन्न स्थानों से आए समाज बंधु शामिल रहे।

 

 

Natwar Lal Jangid

ङीङवाणा-कुचामन जिले से संबंधित खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें। जिला संवाददाता- वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर- नटवर लाल जांगिड़ मो.नं . 9179069501
Back to top button
error: Content is protected !!