

डीडवाना-कुचामन जिले में सोमवार राजस्व अधिकारियों की बैठक का आयोजन सोमवार को जिला कलक्टर डॉ.महेंद्र खड़गावत की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ।
बैठक में जिला कलक्टर डॉ खड़गावत ने जिले में राजस्व कार्यों,लंबित प्रकरणों सहित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए।
बैठक में उन्होंने भूमि रूपांतरण, एलआर एक्ट, धारा 91, धारा 177 के प्रकरण, भूमि अवाप्ति के मामले, पीएम किसान सम्मान निधि में सेल्फ रजिस्ट्रेशन, ई-केवाईसी, नामांतकरण, सीमाज्ञान, किसान गिरदावरी, फार्मर रजिस्ट्री एवं राजस्व न्यायालयों के प्रकरणों की समीक्षा कर लंबित प्रकरणों का निस्तारण करने एवं आवश्यक कार्य प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस दौरान उन्होंने सभी उपखंड अधिकारियों को बारिश के मौसम के मध्यनजर जिले में जलभराव की स्थितियों पर नजर बनाये रखने, क्षेत्र में आपदा के दौरान शीघ्र राहत पहुंचाने एवं फील्ड में सतर्क रहकर कार्य करने के निर्देश दिए।
इस दौरान बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर डीडवाना महेंद्र मीणा, अतिरिक्त जिला कलक्टर कुचामन राकेश कुमार गुप्ता सहित सभी उपखंड अधिकारी एवं संबंधित कार्मिक मौजूद रहे।









