A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेझारखंड

बचरा के चार नम्बर चौक मे भीषण सड़क दुर्धटना मे बाईक सवार दो लोग घायल।।

IMG 20250826 WA0064 IMG 20250826 WA0065बचरा के चार नम्बर चौक मे भीषण सड़क दुर्धटना मे बाईक सवार दो लोग घायल।।

संवाददाता/राशीद अंसारी खलारी

खलारी। सीसीएल क्षेत्र के बचरा चार नम्बर चौक के समीप सोमवार की रात भीषण सड़क दुर्धटना मे बाईक सवार दो लोग घायल हो गया।बताया गया कि बोलेरो वाहन और मोटरसाइकिल के बीच हुई जोरदार टक्कर के कारण यह हादसा हुआ है।इस घटना मे बचरा अशोक विहार कॉलोनी निवासी 58 वर्षीय मुन्ना नायक और बचरा अंबेडकर नगर कॉलोनी निवासी 24 वर्षीय सन्नी राम उर्फ गोलू घायल हो गया।घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को पिपरवार क्षेत्र के बचरा क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को बेहतर उपचार के लिए रांची रेफर कर दिया गया है।वहीं घटना की सूचना पाकर बचरा क्षेत्रीय अस्पताल में स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।जबकि घटना की सूचना पाकर पिपरवार पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली,साथ ही उक्त बोलेरो वाहन को जप्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।चिकित्सको ने दोनो घायलो की स्थिति गंभीर बताई है।वही इस घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा गया।स्थानीय ग्रामीणो ने बताया कि बचरा के बाजारो व आवासीय कालोनी मे काफी तेज रफ्तार से वाहनो का परिचालन होता है,जिसके कारण आए दिन दुर्घटना होती है और लोग दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं।स्थानीय ग्रामीणो ने पुलिस प्रशासन से वाहनो की तेज रफ्तार पर लगाम लगाने की मांग की।इस घटना मे घायल दोनो व्यक्ति मजदुरी का काम करते है और उसके घर की आर्थिक स्थिति भी खराब है,ऐसे मे घायलो का बेहतर उपचार कराने मे काफी परेशानी हो रही है।ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन एवं प्रबंधन से दोनों घायलों के बेहतर उपचार के लिए सहयोग कराने की अपील की है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!