महराजगंज 28 अगस्त। सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने बुधवार को घुघली विकास खंड के कई गांवों का दौरा कर चौपालों के माध्यम से ग्रामीणों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की समस्याएं सुनीं और सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। विधायक ने ग्राम सभा पुरैना, अहिरौली, पिपरिया, पातलकुई, भरवालिया , पोखरभिंडा स्थित चौपालों में ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानीं। ग्रामीणों ने सड़क, नाली, आवास, विद्युत आपूर्ति और राशन वितरण से जुड़ी समस्याएं उठाईं। विधायक ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। इस अवसर पर श्री कन्नौजिया ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार गरीबों, किसानों और श्रमिकों के हित में लगातार काम कर रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, स्वच्छ भारत मिशन, मुफ्त राशन योजना सहित अनेक योजनाओं का लाभ आमजन को मिल रहा है। विधायक ने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार पर पूरी तरह सख्त है और सभी योजनाएं पारदर्शी तरीके से क्रियान्वित की जा रही हैं। सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने पूर्ववर्ती गैर भाजपाई सरकारों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों में गरीब, किसान और आम जनता की कोई सुनवाई नहीं होती थी। योजनाएं कागजों तक सीमित थीं और भ्रष्टाचार चरम पर था।विधायक ने कहा कि पूर्व सरकारों ने केवल वोटबैंक की राजनीति की, जबकि भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास के मंत्र पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में कानून व्यवस्था सुधरी है, योजनाओं का लाभ सीधा पात्र लोगों को मिल रहा है और विकास कार्यों में पारदर्शिता आई है।इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख ओम प्रकाश जायसवाल, मंडल अध्यक्ष हेमंत गुप्ता, मंडल महामंत्री मनोज जायसवाल हेमराज चौधरी, मान सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य नाथू चौधरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष राम कोमल चौधरी, निहाल सिंह, राधेश्याम गुप्ता पूर्व सभासद गुड्डू सिंह, दिनेश गिरी उर्फ पेड़ बाबा ,पूर्व प्रधान अजय पटेल प्रधान सुनील मधेशिया आदि लोग साथ मौजूद रहे।
सागर में एयरपोर्ट निर्माण कार्य के लिए उपयुक्त भूमि चिन्हांकन की प्रक्रिया शुरू
22/07/2026
युवा शक्ति संगठन की पहल, ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं के लिए निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग का शुभारंभ, युवा नेता आकाश सिंह राजपूत ने शुरू की A.G.R. निःशुल्क प्रतियोगी कक्षाएं
22/07/2026
बुंदेलखंड की बेटियों के लिए सुनहरा मौका, क्रिकेट स्टार क्रांति गौड़ देंगी 7 दिन की फ्री कोचिंग
22/07/2026
इटावा नलकूप निगम मे रुम बनाने मे कि जा रही घटिया सामग्री का प्रयोग
22/07/2026
राहुल गांधी के साथ हुए दुर्व्यवहार के विरोध में दिल्ली कूच का आह्वान, पूर्व जिला अध्यक्ष चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य को पुलिस ने रोका
22/07/2026
निर्माणाधीन अटल कन्वेंशन सेंटर एवं गेस्ट हाउस का जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक के साथ किया निरीक्षण
22/07/2026
जहरीले करैत सांप के डसने से छह वर्षीय बच्ची की अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत………..
22/07/2026
अवर प्रादेशिक नियोजनालय गयाजी के सौजन्य से The kirk view school गया में रिक्तियों हेतु आवेदन आमंत्रित l
22/07/2026
सीधी में साधु बना शैतान, युवती से दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!