
कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने महाराजपुर संगम क्षेत्र तथा मंडला में नर्मदा जी के तट पर भगवान श्री गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए बनाई गए कुण्ड का निरीक्षण किया उन्होंने कुंड की गहराई पानी का स्तर बैरिकेटिंग सुरक्षा व्यवस्था तथा पेयजल की सुविधा के लिए की गई तैयारियों की जानकारी ली साथ ही मुख्य नगर पालिका अधिकारी को विसर्जन स्थल पर व्यवस्थाओं के लिए आवश्यक निर्देश दिए इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा जिला पंचायत सीईओ श्री श्रेयांश कुमट अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिवकुमार वर्मा एसडीम मंडला श्रीमती सोनल सीडाम एसडीओपी श्री पीयूष मिश्रा सीएमओ नगर पालिका परिषद मंडला श्री गजानन नाफड़े सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे







