A2Z सभी खबर सभी जिले की

प्रथम पैदल यात्रा सारंगी से सांवरिया सेठ के दर्शन करने सेठ के भक्त हुए पैदल रवाना

सांवरिया सेठ के दर्शन करने सेठ के भक्त हुए पैदल रवाना

नगर वासियों ने पुष्प वर्षा करके दी विदाई

अमित पाटीदार / सारंगी

राजस्थान मंडफिया में प्रसिद्ध मंदिर श्री सांवरिया सेठ के दर्शन के लिए 20 सदस्यों का भक्तों का दल सुबह 7 बजे पैदल रवाना हुए


भक्तों ने पैदल यात्रा शुरू करने से पहले नगर के लक्ष्मी नारायण मंदिर, माताजी मंदिर, बस स्टैंड अंबे माताजी मंदिर, खेड़ापति हनुमान जी मंदिर के दर्शन कर पैदल रवाना हुए
पैदल जा रहे सभी भक्तों का बस स्टैंड माताजी मंदिर पर जनपद सदस्य रजनीश पाटीदार, सत्यनारायण अग्रवाल, श्रमजीव पत्रकार संघ पेटलावद तहसील अध्यक्ष संजय उपाध्याय, पत्रकार साथी सुरेश परिहार, धर्मेंद्र प्रजापत एवं नगर वासियों द्वारा हार पहना कर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया एवं मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दी

पैदल यात्री जितेंद्र पाटीदार ने बताया हमारी यह पैदल यात्रा सारंगी से सांवरिया जी मंदिर तक करीब 300 किलोमीटर की यात्रा रहेगी प्रतिदिन 40 से 50 किलोमीटर पैदल चलकर 5 या 6 दिन में सांवलिया सेठ के दर्शन कर लेंगे आप सभी के आशीर्वाद से हमारी यात्रा मंगलमय रहेगी

पैदल यात्रा दल में
जितेंद्र पाटीदार, शुभम पाटीदार, राकेश पाटीदार, राकेश सिंह गजनी खेड़ी, कमल पाटीदार, जितेंद्र गोपाल पाटीदार, बिल्लू पाटीदार, धीरेंद्र दिलीप पाटीदार, दीपक दादा, अनिल कुड़ी वाला, कुलदीप भोला पाटीदार, बंटू लाला, अमन दादा, धीरज भाटी, कैलाश पाटीदार, मोतीलाल पाटीदार, राजेंद्र गहलोत, भोला जालमपुरा सांवरिया सेठ के भक्त शामिल है

Back to top button
error: Content is protected !!