जनपद मीरजापुर थाना अहरौरा पुलिस टीम द्वारा हत्या के अभियोग से सम्बन्धित ₹25 हजार का इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार
जनपद मीरजापुर थाना अहरौरा पुलिस टीम द्वारा हत्या के अभियोग से सम्बन्धित ₹25 हजार का इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार –
थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 21.08.2025 को वादी प्रियंका पटेल पत्नी प्रदीप पटेल निवासिनी इमिलिया खुर्द थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा लिखित शिकायत दी गयी कि वादिनी का पति जारगो बांध पर घुमते गये थे, इस दौरान अभियुक्तों द्वारा बांध में डुबाकर मार दिया गया। उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना अहरौरा पुलिस द्वारा पर मु0अ0सं0-189/2025 धारा 103 (1), 109,115(2), 3 (5) बीएनएस अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।सोमेन बर्मा” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए घटना से सम्बन्धित सभी अभियुक्तो को यथाशीघ्र गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी अहरौरा को निर्देश दिये गये । आज दिनांक 10.09.2025 को थाना अहरौरा पुलिस टीम द्वारा मुखबीर की सूचना के आधार पर थाना अहरौरा क्षेत्र से मु०अ०सं०-189/2025 धारा 103(1),109,115 (2), 3 (5) बीएनएस से सम्बन्धित ₹ 25 हजार के इनामिया अभियुक्त मधुबन पुत्र पनारू उर्फ पन्नालाल निवासी गांगपुर थाना चुनार जनपद मीरजापुर (जारगो बांध का मुन्सी) को गिरफ्तार किया गया। थाना अहरौरा पुलिस द्वारा उक्त गिरफ्तारी के संबंध में नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को मा०न्यायालय/जेल भेजा गया।
पंजीकृत अभियोग – से मु0अ0सं0-189/2025 धारा 103(1), 109, 115 (2), 3 (5) बीएनएस थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त –मधुबन पुत्र पनारू उर्फ पन्नालाल निवासी गांगपुर थाना चुनार जनपद मीरजापुर (जारगो बांध का मुन्सी)
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम – प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सेठ मय पुलिस टीम थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर। उप निरीक्षक मानवेन्द्र सिंह मय पुलिस टीम प्रभारी सर्विलांस ।




