
*अमेरिका में भारतीय मूल के व्यक्ति की हत्या…*
*पत्नी-बेटे के सामने काटा सिर, फिर कूड़ेदान में फेंका*
*खराब वॉशिंग मशीन के इस्तेमाल को लेकर हुआ*
*आरोपी मार्टिनेज ने मैचेते से किया क्रूर हमला*
*वारदात 10 सितंबर को सैमुएल बुलेवार्ड स्थित डाउनटाउन सुइट्स मोटल में हुई, जहां नागमल्लैया अपने परिवार के साथ रह रहे थे*
डलास, अमेरिका में कर्नाटक मूल के भारतीय-अमेरिकी चंद्रमौली नागमल्लैया की हत्या मामूली विवाद में कर दी गई। आरोपी योरडानिस कोबोस-मार्टिनेज ने मैचेते से हमला कर उनका सिर धड़ से अलग कर डंपस्टर में फेंक दिया। नागमल्लैया ने आरोपी और उसकी महिला सहयोगी से खराब वॉशिंग मशीन का उपयोग न करने के लिए कहा था। इसी बात से नाराज होकर मार्टिनेज ने हमला कर दिया। नागमल्लैया की पत्नी और बेटे ने बचाने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने उन्हें धक्का देकर किनारे कर दिया। गवाहों और सीसीटीवी फुटेज ने इस भयानक घटना की पुष्टि की है।






