
इंडिया बुक ऑफ़ रिकाड्र्स में दर्ज हुआ अशायना शर्मा का नाम, मैडल और प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित
कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मन, प्रणत: क्लेशनाशाय गोविंदाय नमो नम: मंत्र का एक मिनट में सर्वाधिक बार उच्चारण करने का रिकॉर्ड मध्य प्रदेश के उज्जैन की अशायना शर्मा के नाम दर्ज हुआ है । उन्होंने 6 वर्ष, 8 माह और 9 दिन की आयु में 29 अगस्त, 2025 को एक मिनट में 13 बार कृष्ण वासुदेव मंत्र का उच्चारण किया और इंडिया बुक ऑफ़ रिकाड्र्स में अपना नाम दर्ज करवाया । धर्मनगरी उज्जैन की नन्ही अशायना द्वारा एक मिनट में कृष्णाय वासुदेवय मंत्र का सर्वाधिक बार उच्चारण किया गया जो अब तक का रिकॉर्ड है । इस उपलब्धि पर अशायना को मैडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया । जिससे उनके परिजनों में हर्ष की लहर दौड़ गई । इस रिकॉर्ड को अटेम्प्ड करने वाली आशायना शर्मा इंडिया की पहली लडक़ी है । दरअसल आशायना हनुमान मंदिर दशहरा मैदान उज्जैन के निवासी योगेश शर्मा एवं पूजा शर्मा की बेटी है ।





