
सागर। वंदे भारत लाईव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 _युवाओं को सशक्त बनाकर राष्ट्रीय विकास में उनकी भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया ने विशेष प्रयास कर ,विशाल रोजगार मेला* का आयोजन 22 सितंबर 2025 को प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय महाविद्यालय परिसर मकरोनिया, (बड़तूमा-नरसिंहपुर रोड) में आयोजित किया जा रहा है। जिसका शुभारंभ प्रातः 11:00 से होगा। रोजगार विभाग,उच्च शिक्षा विभाग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित युवा संगम कार्यक्रम के तहत रोजगार मेला में देशभर की लगभग 40 प्रसिद्ध कंपनियां युवाओं को रोजगार के सुअवसर प्रदान करेगीं। इस रोजगार मेला में विभिन्न कंपनियों में रिक्त पद फील्ड ऑफिसर, टू व्हीलर सर्विस टेक्निशियन लेवल 4, सेल्स एग्जीक्यूटिव, सेल्स ट्रेनी ऑपरेटर, सेल्स मार्केटिंग, इलेक्ट्रिकल्स, फिटर, जी.एस.टी., आईटी टेक्निकल ट्रेनर, एडमिशन काउंसलर, मार्केटिंग हेड, सीनियर मैनेजर प्लेसमेंट कोऑर्डिनेटर, टेक्सटाइल मशीनरी,अभिकर्ता, मशीन ऑपरेटर, हेल्पर, कंप्यूटर ऑपरेटर,वेल्डर एवं नेप्स ट्रेनी पर नियुक्तियों पर साक्षात्कार उपरांत नियुक्तियां प्रदान की जाऐंगी।
विभिन्न पदों के लिए योग्यता अनुसार प्राइमरी, मिडिल, हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी, स्नातक,स्नातकोत्तर, बीटेक, आईटीआई, पॉलिटेक्निक डिप्लोमा धारक समस्त इच्छुक आवेदक अपने बायोडाटा, आधार कार्ड, समग्र आईडी, दो पासपोर्ट साइज फोटो एवं समस्त प्रमाण पत्रों की छायाप्रति के साथ युवा संगम कार्यक्रम के तहत रोजगार मेला में उपस्थित हो सकते हैं। विधायक लारिया ने रोजगार के सुअवसर चाहने वाले युवाओं को इस विशाल रोजगार मेला में आमंत्रित कर सहभागिता का अनुरोध किया है।




