A2Z सभी खबर सभी जिले की

विंढमगंज थाना परिसर में शुरू हुआ मुख्यमंत्री महिला सुरक्षा केंद्र 0.5, महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को मिलेगा नया आयाम

महिलाओं की सुरक्षा से लेकर आत्मनिर्भरता तक, एक ही छत के नीचे समाधान"

IMG 20250920 WA0110

विंढमगंज, सोनभद्र (राकेश कुमार कन्नौजिया)।
स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत आज थाना परिसर में मुख्यमंत्री महिला सुरक्षा केंद्र 0.5 का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर उपनिरीक्षक साहीद खान और महिला कांस्टेबल आराधना यादव मौजूद रहीं।

महिलाओं को संबोधित करते हुए उपनिरीक्षक साहीद खान ने बताया कि यह केंद्र उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी पहल है, जिसका उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य और सशक्तिकरण से जोड़ना है। अब तक इस अभियान के पाँच चरण पूरे हो चुके हैं और यह योजना महिलाओं के लिए सुरक्षित और आत्मनिर्भर समाज निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।IMG 20250920 WA0110

महिला सुरक्षा केंद्र न केवल हिंसा और उत्पीड़न की शिकार महिलाओं व बालिकाओं को तुरंत सहायता प्रदान करेगा, बल्कि उन्हें परामर्श, आवश्यक सेवाओं और सरकारी योजनाओं से भी जोड़ेगा। यह केंद्र सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं के लिए सुरक्षित वातावरण बनाने और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने का कार्य करेगा।

यह पहल महिलाओं को समाज में और अधिक सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम मानी जा रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!