बीजेपी जिला अध्यक्ष महराजगंज ने सरकार द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं और आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के उद्देश्यों पर प्रेस कांफ्रेंस कर दी विस्तृत जानकारी
महराजगंज 8 अक्टूबर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रहे आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान को लेकर रविवार को भाजपा कार्यालय पर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने सरकार द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं और आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के उद्देश्यों पर विस्तृत जानकारी दी।जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का अर्थ केवल आर्थिक स्वतंत्रता नहीं, बल्कि हर नागरिक को स्वाभिमान और रोजगार से जोड़ना है। आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान भारत को सामाजिक और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने की राष्ट्रीय पहल है। इसका उद्देश्य है कि हर नागरिक को आत्मनिर्भरता के संकल्प से जोड़ना। हर घर स्वदेशी घर घर स्वदेशी की भावना को सशक्त करना और लोकल फॉर वोकल का संदेश जन जन तक पहुंचना है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पिछले वर्षों में कृषि, उद्योग, स्वास्थ्य, शिक्षा और स्टार्टअप क्षेत्रों में जो सुधार किए हैं, वे देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, स्टार्टअप इंडिया और प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के जरिए लाखों युवाओं को स्वरोजगार का अवसर मिला है।उन्हों ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान केवल एक सरकारी पहल नहीं, बल्कि यह जनता के सहयोग और सहभागिता से चलने वाला राष्ट्रीय आंदोलन है। उन्होंने आह्वान किया कि वे स्वदेशी उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा दें और भारत को सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने में अपनी भूमिका निभाएं। जिलाध्यक्ष ने बताया कि आगामी दिनों में 16 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक महिला एवं युवा सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। 1 नवंबर से 15 नवंबर तक व्यापारी, लघु उद्योगी एवं प्रोफेशनल सम्मेलन , कॉलेज स्तरीय स्वदेशी संकल्प सेमिनार का कार्यक्रम करना है। 16 नवंबर से 30 नवंबर तक महिला युवा सम्मेलन होंगे, 15 अक्टूबर से 15 नवंबर तक मंडलों में सम्मेलन होंगे जिसमें स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों को आमंत्रित कर उनके उत्पादों को बढ़ावा देने का कार्य किया जाएगा। 1 से 15 दिसंबर तक स्ट्रीट वेंडर, छोटे दुकानदार,एवं स्थानीय कारीगर सम्मेलन किए जाएंगे। 9 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक स्वदेशी उत्पादों के प्रसार हेतु स्वदेशी मेलो का आयोजन भी प्रशासनिक स्तर पर किया जाएगा। जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने बताया कि बीते दिनों जी एस टी रिफॉर्म , मन की बात ,पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा अंतर्गत अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा कि लोकल के लिए वोकल का संदेश आज हर घर तक पहुंच चुका है। महराजगंज जिले में भी छोटे उद्योग, हस्तशिल्प और महिला स्वयं सहायता समूह आत्मनिर्भर भारत की भावना को मजबूत कर रहे हैं। विधायक ने बताया कि सरकार ग्रामीण अंचलों में रोजगार सृजन के लिए नई औद्योगिक नीतियों पर तेजी से काम कर रही है, जिससे स्थानीय स्तर पर आर्थिक विकास को बढ़ावा मिल रहा है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष मधुर सिंह, जिला महामंत्री बबलू यादव प्रदीप सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि इंजी विवेक गुप्ता, चेयरमैन प्रतिनिधि अजय मधेशिया, चेयरमैन संतोष जायसवाल, अल्प संख्यक मोर्चा प्रदेश मंत्री कुरसेद अंसारी , वरिष्ठ नेता अजय कुमार श्रीवास्तव मौजूद रहे।
टी वी स्क्रीनिंग कार्य में लापरवाही पर वेतन बंद करने का आदेश l
16/07/2026
जिला पदाधिकारी ने दैनिक जनता दरबार में सुनी आमजनों की समस्याएं, समस्याओं का हुआ ऑन द स्पॉट निवारण l
16/07/2026
प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के तहतआदर्श ग्राम योजना की समीक्षा बैठक आयोजित l
16/07/2026
पत्रकार हितों की रक्षा के लेकर जर्नलिस्ट कौंसिल ऑफ इंडिया की वर्चुअल बैठक
16/07/2026
आखिर क्यों होते हैं प्राकृतिक प्रकोप
16/07/2026
क्या #धनबाद में किसी बड़ी वारदात की तैयारी चल रही थी? पुलिस ने प्रेस वार्ता में किया बड़ा #खुलासा!
16/07/2026
सहारनपुर में सामाजिक सरोकार का महापर्व: एरोन एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी के 17वें स्थापना दिवस समारोह में समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों और मेधावियों का हुआ सम्मान
16/07/2026
जनपद मीरजापुर थाना को०कटरा पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग से सम्बन्धित 02 शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी के आभुषण व नगदी बरामद –
16/07/2026
मिर्जापुर के अहरौरा थाना क्षेत्र के कुदारन क्षेत्र में हुए दर्दनाक हादसे के बाद हालात अब सामान्य हो गए हैं. 3 लोगों दर्दनाक मौके जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल !
16/07/2026
थाना को० कटरा पुलिस टीम द्वारा अनुमानित कीमत ₹ 06 लाख के हेरोइन के साथ 01 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!