
डीडवाना-कुचामन, जिले में कौशल नियोजन एवं उद्यमिता विभाग के निर्देशानुसार राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कुचामन सिटी एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्त्वाधान में जिला स्तरीय रोजगार सहायता शिविर का आयोजन बुधवार को कुचामन महाविद्यालय परिसर में किया गया।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के सहायक निदेशक योगेंद्र शर्मा ने बताया कि 08 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे से रोजगार सहायता शिविर आयोजित किया गया, जिसमें क्यूआर कोड के माध्यम से लगभग 600 से ज्यादा बेरोजगार अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया।
उन्होंने बताया कि इस शिविर में राजस्थान प्रदेश एवं देशभर से 14 निजी क्षेत्र की ऑटोमोबाइल, सिक्योरिटी, फाईनेंस, हॉस्पिटल, होटल प्रबन्धन एजेंसी, एज्युकेशन एण्ड ट्रेनिग, इंजीनियरिंग, सोलर समेत अन्य प्रतिष्ठित कंपनियों के प्रतिनिधियों ने बेरोजगारों का साक्षात्कार के माध्यम से 384 अभ्यर्थियों को प्राथमिक चयन किया गया।












