A2Z सभी खबर सभी जिले की

कटनी महापौर ने करवा चौथ का पूजन कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया

यह ब्रत सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र व सौभाग्य के लिए रखती है

 

Picsart 25 10 10 20 26 04 085 1 1

कटनी

महापौर प्रीति संजीव सूरी ने करवाचौथ पर्व के शुभ अवसर पर निज निवास में पूजन कार्यक्रम के आयोजन के दौरान नगर की मातृशक्तियों के साथ विधि विधान से पूजा-अर्चना कर उनके सुखमय दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं।

इस आयोजन पर महापौर ने कहा कि करवाचौथ का ब्रत भारतीय संस्कृति का वह पावन  एवं स्नेह भरी पर्व है, जो नारी शक्ति के त्याग, समर्पण और प्रेम का प्रतीक है। यह पर्व परिवारिक एकता, आपसी विश्वास और जीवनसाथी के प्रति अटूट आस्था का संदेश देता ऐ

इस अवसर पर प्रीति संजीव पूजन के उपरांत उपस्थित सभी व्रतधारी महिलाओं को बधाई देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सौभाग्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान  पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा संपन्न की गई।

उल्लेखनीय है कि कार्तिक कृष्ण पक्ष की चंद्रोदय व्यापिनी चतुर्थी अर्थात उस चतुर्थी की रात्रि को जिसमें चंद्रमा दिखाई देने वाला है, उस दिन प्रातः स्नान उपरांत सुंदर वस्त्र धारण कर, हाथों में मेंहदी लगा, अपने पति की लंबी आयु, आरोग्य व सौभाग्य के लिए स्त्रियां चंद्रोदय तक निराहार रहकर भगवान शिव-पार्वती, कार्तिकेय, गणेश एवं चंद्रदेव का पूजन करती हैं। पूजन करने के लिए बालू अथवा सफेद मिट्टी की वेदी बनाकर उपरोक्त सभी देवों को स्थापित कर बिधवत पूजन जाता है।

कटनी ब्यूरो चीफ

सुरेंद्र कुमार शर्मा नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करे

Back to top button
error: Content is protected !!