A2Z सभी खबर सभी जिले कीअजमेरअनूपगढ़ङीङवाणा-कुचामनजयपुरताज़ा खबरराजस्थान

ग्रामीण सेवा शिविर – सफलता की कहानी मौके पर ही प्रकरण का निस्तारण होने से काश्तकारों को मिली राहत

50 वर्षों से शामिलाती खाते में दर्ज 138 बीघा भूमि का आपसी सहमति किया विभाजन

डीडवाना-कुचामन जिले में  माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार सेवा पर्व पखवाड़े के तहत जिले में ग्रामीण सेवा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, इन शिविरों में आमजन के कार्य मौके पर ही पूर्ण हो रहे हैं, जिससे आमजन को बड़ी राहत मिल रही हैं।  

इसी क्रम में शुक्रवार को ग्राम पंचायत दादूबासनी में शिविर का आयोजन किया गया, शिविर में सहखातेदार अब्दुल सलाम, अलादीन, नवाब अली एवं युसुफ जाति देशवाली निवासी दादूबासनी ने उपस्थित होकर सहायक शिविर प्रभारी ओम प्रकाश मेव तहसीलदार डीडवाना को प्रार्थना पत्र पेश कर निवेदन किया कि ” म्हाकी उम्र 70 वर्ष सू ज्यादा हुगी है, म्हे आजताणी तो शामिल म रहर म्हाकी टाईम पास कर ली, म्हे आ चावां कि म्हाका टाबर आपस म लड़ कोनी जिकी खातिर म्हाका खेता न न्यारा-न्यारा बांटबो चावां हां, ई खातिर थांसू म्हाकी अरज है कि म्हाका बेटा पोता आपस म प्रेम सूं रेव, थे म्हान म्हाकी जागा अलग अलग बता दद्यो” इस पर शिविर प्रभारी ने राजस्व टीम को मौके पर भिजवाकर मौके अनुसार प्रस्ताव तैयार करवाया एवं 138 बीघा अर्थात 22.32 हैक्टेयर भूमि का खाता विभाजन कर लाभाविन्त किया गया। मौके पर ही अपने खातो का अलग अलग हिस्सा देखकर सभी खातेदारों ने कहा की हमारी पीढियों तक कि होने वाली लड़ाई को आपने हाथोहाथ खत्म कर दिया, हम राज्य सरकार द्वारा आयोजित किये जा रहे शिविरों के लिए अल्लाह से बरकत की दुआ मांगते है। शिविर में राजस्व विभाग के भू.अ. निरीक्षक रामकरण पंवार, हल्का पटवारी रणवीर सिंह, पटवारी दिपेन्द्र सिंह एवं कनिष्क सहायक बजरंग लाल उपस्थित रहकर सम्पूर्ण कार्य का निष्पादन किया ।

Natwar Lal Jangid

ङीङवाणा-कुचामन जिले से संबंधित खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें। जिला संवाददाता- वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर- नटवर लाल जांगिड़ मो.नं . 9179069501
Back to top button
error: Content is protected !!