A2Z सभी खबर सभी जिले की

पीएम धन-धान्य कृषि योजना और दलहन आत्मनिर्भरता मिशन की शुरुआत

मालियान सूर्य मन्दिर में आयोजित हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम

 

डीडवाना-कुचामन  कृषि क्षेत्र के समग्र विकास और किसानों की आय दुगूनी करने के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए माननीय प्रधानमंत्री महोदय द्वारा‘पीएम धन-धान्य कृषि योजना’ और ‘दलहन आत्मनिर्भरता मिशन’ प्रारम्भ की गई है। इनका उद्देश्य देश भर में किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, फसल विविधकरण, मूल्य संवर्धन और बाजार सुविधा से जोड़ना है।

‘पीएम धन-धान्य कृषि योजना’ एवं ‘दलहन आत्मनिर्भरता मिशन’ का शुभारम्भ 11 अक्टूबर, शनिवार को नई दिल्ली से माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया गया । इस अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन डीडवाना स्थित मालियान सूर्य मन्दिर में किया गया, कार्यक्रम में दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रसारण किया गया। इस दौरान जितेंद्र सिंह जोधा व अन्य जनप्रतिनिधियों, कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक हरिओम सिंह राणा सहित अन्य अधिकारियों एवं बहुसंख्यक कृषकों ने भाग लिया और माननीय प्रधानमन्त्री महोदय के उद्बोधन को सुना।

 

कार्यक्रम के तहत जिला कलेक्ट्रेट एवं कृषि विज्ञान केंद्र मौलासर में भी प्रधानमंत्री महोदय के कार्यक्रम का प्रसारण किया गया।

पीएम धन-धान्य कृषि योजना* के बारे में-

‘पीएम धन-धान्य कृषि योजना’ केन्द्र सरकार द्वारा छोटे और सीमांत किसानों की कृषि उत्पादकता और आजीविका बढ़ाने के लिए शुरू की गई है। इस योजना का लक्ष्य आधुनिक कृषि पद्धतियां, टिकाउ कृषि और संसाधनों का कुशल प्रबंधन है। यह योजना पूरे देश में कम उत्पादकता और मध्यम फसल संघनता वाले 100 जिलों में लागू की जा रही है, इस योजना का प्रमुख उद्देश्य ब्लॉक और पंचायत स्तर पर फसल कटाई के बाद के बुनियादी ढांचे में सुधार करना है।

Natwar Lal Jangid

ङीङवाणा-कुचामन जिले से संबंधित खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें। जिला संवाददाता- वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर- नटवर लाल जांगिड़ मो.नं . 9179069501
Back to top button
error: Content is protected !!