A2Z सभी खबर सभी जिले की

नगर पुलिस उपाधीक्षक -1के नेतृत्व मे वाहनों की जाँच के क्रम मे मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियोंके पास रहे बैग से 19,95,000रुपया नगद बरामद l

वरीय पुलिस अधीक्षक गयाजी के निर्देशानुसार आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर दिनांक 11.10.2025 को संध्या में नगर पुलिस उपाधीक्षक- 01 के नेतृत्व में कोतवाली थाना के टावर चौक के पास वाहनों की जांच की जा रही थी, इसी क्रम में एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति क्रमशः 01-धीरज कुमार, पिता विजय कुमार सा0 पुनावा, थाना वजीरगंज 02. शुभम कुमार, पिता सुनील कुमार ,सा0 टेकारी थाना टेकारी , दोनों जिला गयाजी को जिसकी जांच करने पर उनके पास रहे एक बैग से 19,95, 000 रुपया नगद बरामद हुआ। इसके बाद FST टीम को बुलाकर कार्रवाई कराई गई, FST टीम द्वारा दस लाख रुपया से अधिक बरामद होने के कारण इनकम टैक्स विभाग को सूचना दी गई। इनकम टैक्स विभाग द्वारा बरामद रुपया के संबंध में जांच पड़ताल की जा रही है।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोटर गयाजी बिहार

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!