A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

पर्यावरण संरक्षण आज की महती आवश्यकता:- ज्ञानेश्वर पाटिल

बांगरदा ( खरगोन )- मनुष्य की क्रिया के रूप में प्रकृति अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करती है। प्रकृति के पोषण के लिए किये गए कार्य हमें समृद्धि की ओर एवं प्रकृति के शोषण के लिए किये गए कार्य हमें विनाश की ओर ले जाते है। प्रकृति का आधार पर्यावरण एवं पर्यावरण का आधार वृक्षा रोपण है।इस क्षेत्र में वृक्षारोपण सामाजिक आंदोलन का रूप ले चुका है।जो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सभी के लिएअनुकरणीय है।
उक्त विचार राधा अष्टमी पर श्री राधाकृष्ण गौ शाला समिति भौमवाड़ा के तत्वावधान में श्री तरुपुत्र पर्यावरण मित्र मंडल ढसगाँव द्वारा वृक्ष गंगा अभियान के विस्तार हेतु आयोजित 500 तरुपुत्र रोपण महायज्ञ के अवसर पर लोकसभा क्षेत्र खंडवा के सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किये। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुवे विधानसभा क्षेत्र बड़वाह के विधायक सचिन बिर्ला ने वृक्षों के आध्यात्मिक, वैज्ञानिक एवं दार्शनिक महत्व पर प्रकाश डालते हुवे कहा की एक वृक्ष अपने जीवन में आक्सीजन, मृदा संरक्षण, जीव जंतुओं के संरक्षण के साथ छाया व फल देने का कार्य करता है। इसी देव – भाव के कारण वृक्ष देवता के रूप में पूजे जाते है।
विशेष अतिथि दिग्विजय सिंह तोमर ( संटू दादा ) ने गौ पालन एवं गौ संरक्षण का आव्हान करते हुवे प्रत्येक व्यक्ति से अपने जन्मदिवस, विवाह वर्ष गांठ एवं दिवंगत पूर्वजों की पुण्यतिथि पर कम से कम एक पौधा लगाने एवं उसे विकसित कर वृक्ष बनाने का संकल्प लेने की बात कही।
कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन एवं देव पुजन के साथ हुवा।तत्पश्चात गायत्री परिवार शाखा नरलाय के महावीर मुकाती एवं प्रज्ञा टोली द्वारा वैदिक पद्धति से तरु पुजन का क्रम संपन्न कराया गया।गौ शाला समिति के अध्यक्ष संतोष यादव, संरक्षक राधेश्याम मुकाती एवं डॉ. जगदीश यादव द्वारा मंगल तिलक एवं पुष्पवर्षा के साथ अतिथियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर 51 लाख पौधो के रोपण का लक्ष्य लेकर अभी तक 3 लाख पौधो का निशुल्क वितरण करने वाले तरुपुत्र ख्यालिराम जी सेजगाया एवं सहयोगी तरुपुत्र पर्यावरण मित्र मंडल ढसगाँव को अतिथियों ने शील्ड देकर एवं विभिन्न सामाजिक व शैक्षणिक संस्थाओं ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानीत किया।विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित गौ शाला बैड़िया के संरक्षक सुखदेव बाबा, गायत्री परिवार के उपझोन समन्वयक पन्नालाल बिर्ला, गायत्री शक्तिपीठ खंडवा के प्रबंध ट्रस्टी जगदीश सामेड़िया एवं गायत्री परिवार युवा मंडल के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र मुकाती द्वारा भी रोपित किये गए पौधों को वृक्ष बनाने के सन्दर्भ में आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।गौ शाला में वृक्षारोपण हेतु संसाधन प्रदान करने वाले रविन्द्र छलोत्रा एवं लोकेन्द्र पुनासिया मलगाँव का भी सम्मान किया गया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत भौमवाड़ा के सरपंच प्रतिनिधि चिंताराम भौमारे, जनपद सदस्य जय करोड़ा,पदम बिर्ला,राजेश चौधरी दुलीचंद भमोरिया, रूपचंद भायड़िया सहित क्षेत्र के वरिष्ठ जन एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहें।
अंत में आभार महेश पाल ने व्यक्त किया ।
:- रामेश्वर फुलकर पत्रकार बांगरदा

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!