A2Z सभी खबर सभी जिले की

लुधियाना *आरएसएस ने मनाया विजयदशमी उत्सव

**आरएसएस ने मनाया विजयदशमी उत्सव**

लुधियाना :(सर्वेश राय)IMG 20251014 WA0004
गोबिंदगढ़ माता भाग कौर नगर में एसएनडी शिवालिक पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विजयदशमी उत्सव मनाया गया।

इस अवसर पर संघ के स्वयंसेवकों ने गणवेश में भाग लेकर संगठन के इतिहास, आदर्शों और राष्ट्रनिर्माण में संघ कार्यों का स्मरण किया। कार्यक्रम में देशभक्ति, अनुशासन और सेवा भाव का संदेश पूरे आयोजन में झलकता दिखा। कार्यक्रम के अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा और कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वामी प्रकाशानंद जी रहे।
कार्यक्रम में एसएनडी शिवालिक स्कूल के प्रबंधक मनोज शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। शस्त्र पूजन के उपरांत
भाषण में जितेंद्र शर्मा ने कहा कि विजयदशमी जीत का प्रतीक है और संघ इसी भावना को लेकर समाज में कार्य कर रहा है। संघ के सौ वर्ष केवल संघठन की यात्रा नहीं बल्कि समाज सेवा, राष्ट्र भक्ति और संस्कृतिक पुनर्जागरण का प्रतीक है ,
इस मौके पर सह विभाग कार्यवाह ललित गुप्ता ने बताया की संघ ने समाज के हर वर्ग को येक सूत्र बांधने का कार्य किया है l
स्वामी प्रकाशानंद जी ने कहा की विजयदशमी असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है और संघ इसी भावना को लेकर समाज में कार्य कर रहा है l इस मौके पर साहनेवाल खंड कार्यवाह जीत सिंह, मनोज शर्मा, प्रमोद राणा, दिवाकर प्रसाद, विजय सिंह, अनिल गुप्ता, जितेंद्र यादव, विक्रम,रमेश, संतोष कुमार और राहुल सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!