A2Z सभी खबर सभी जिले की

लुधियाना (पंजाब)की कपड़ा फैक्ट्री में भयानक आग, मची भगदड़

लुधियाना के जालंधर बाइपास स्थित सलेम टाबरी के जनकपुरी इलाके में एक कपड़ा फैक्ट्री में भयानक आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही इलाके में दहशत फैल गई।

जानकारी के अनुसार, आग रात करीब 9 बजे लगी। निवासियों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियाँ मौके पर पहुंचीं और डेढ़ घंटे में आग पर काबू पा लिया। जांच अधिकारी हरदेव सिंह ने बताया कि फायर सेफ्टी टीम ने पूरी लगन से काम किया और आग पर काबू पाने के लिए चार पानी की गाड़ियों का इस्तेमाल किया गया। आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात है।

संवाददाता
सर्वेश राय

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!