A2Z सभी खबर सभी जिले की

सागर सांसद को प्रदेश भाजपा का महामंत्री बनाए जाने पर आतिशबाजी कर खुशी मनाई, नरयावली विधायक ने आभार व्यक्त किया

सागर,वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664* सागर सांसद डॉ. लता गुड्डू वानखेड़े को भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी में महामंत्री बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल द्वारा की गई इस नियुक्ति की जानकारी मिलते ही नरयावली विधायक प्रदीप लारिया, गुड्डू वानखेडे, निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, पूर्व जिला अध्यक्ष हरिराम सिंह ठाकुर, विक्की विजय गौतम, मकरोनिया नगर पालिका के पार्षदों, भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने मकरोनिया चौराहा पर स्थित रानी अवंती बाई एवं डॉक्टर सर हरी सिंह जी गौर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जमकर आतिशबाजी की और मिठाइयां बांटकर खुशी जाहिर की। इस मौके पर उपस्थित नरयावली विधायक प्रदीप लारिया ने कहा कि डॉ लता वानखेड़े की पार्टी संगठन के लिए किए गए अथक परिश्रम के परिणाम स्वरूप प्रदेश संगठन ने उन्हें महामंत्री पद की जिम्मेदारी दी है, यह नरयावली विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का भी सम्मान है, इस नियुक्ति के लिए उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष और संगठन के साथ-साथ राष्ट्रीय संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यकर्ताओं ने भी इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सांसद डॉ. लता गुड्डू वानखेड़े के नेतृत्व में संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह नियुक्ति सागर की राजनीति के लिए गौरव का विषय है। इस अवसर पर रामेश्वर नामदेव, निकेश गुप्ता ,चैन सिंह ठाकुर, मकरोनिया मंडल अध्यक्ष अंकित तिवारी, विवेक सक्सेना, नरेंद्रठाकुर, राजा रिछारिया, बलवंत ठाकुर, नंदू वाल्मीकि, रोशन कुर्मी, राकेश तिवारी, बलराम पाराशर, बलराम तिवारी ,श्री बाजरे जी, जगन्नाथ गुरैया, दिनेश दक्ष, रूपेश जड़िया, शंभू तिवारी, नीरज करोसिया, कमल राठौर, हरिओम केसरवानी, अभिषेक साहू, सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।
FB IMG 1759738078970 1FB IMG 1761276205997

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!