A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेश

बेटी के साथ दुष्कर्म के आरोपी के प्राइवेट पार्ट पर पीड़िता के पिता ने किया चाकू से प्रहार

अजीत मिश्रा (खोजी)

।। यूपी के देवरिया में बेटी के साथ दुष्कर्म के आरोपी के प्राइवेट पार्ट पर पीड़िता के पिता ने किया चाकू से प्रहार, हालत गंभीर, बीआरडी मेडिकल कालेज में भर्ती, पुलिस अभिरक्षा में चल रहा उपचार।।

देवरिया यूपी

यूपी के देवरिया में बेटी से दुष्कर्म करने वाले आरोपी युवक के प्राइवेट पार्ट पर पीड़िता के पिता द्वारा चाकू से हमला करने का मामला प्रकाश में आया है। गंभीर हालत में युवक को देवरिया मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। पुलिस अभिरक्षा में आरोपी का उपचार चल रहा है।

खुखुन्दू थाना क्षेत्र के एक गांव में आरोपी ने मंगलवार देर रात बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बेटी की चीख सुनकर पिता की नींद खुली। उसने बच्ची के कपड़ों पर खून देखा। इस पर उसका खून खौल उठा। वह चाकू लेकर आरोपी के पास गया और हमला कर दिया। पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर आरोपी पर पॉक्सो के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता की हालत गंभीर है। उसका भी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामला खुखुंदू थाना क्षेत्र का है। डॉक्टरों के अनुसार, प्राइवेट कटने से आरोपी का काफी खून बह गया। संक्रमण का खतरा है। आरोपी का पुलिस सुरक्षा में इलाज चल रहा है। पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने रामबाबू यादव के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!