
वंदेभारतलाइवटीव न्युज/ समृद्धभारत ई पेपर, नागपुर, शनिवार 25/10/2025-: पिछले कुछ दिनो नागपुर में भी बारिश होने की संभावनाएं जताई जा रही थीं, आसमान में बादल भी घिर रहे थे। किन्तु बारिश नहीं हो रही थी। कल शुक्रवार 24 अक्टूबर को शहर में भी मौसम का मिजाज अचानक से बदल गया। दोपहर मे बादल छाए रहें और शाम के समय मे नागपुर के कई इलाकों हल्की फुल्की बारिश भी हुई ह प्राप्त जानकारी अनुसार मौसम विभाग ने भी अभी आने वाले चार दिनों तक बारिश की संभावना जताई है। शुक्रवार सुबह से धूप खिली रही और दोपहर होते होते अचानक से मौसम ने करवट बदली और शाम को शरह के कई क्षेत्रों में बारिश हुई इससे उमस और गर्मी से थोड़ी राहत महसूस की गई। आज शनिवार को भी सुबह के समय बारिश शुरू हुई।






