A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़

अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजा, चार आरोपी गिरफ्तार

IMG 20251027 WA0034 चित्रसेन घृतलहरे, 28 अक्टूबर 2025,सारंगढ़ //सारंगढ़-बिलाईगढ़ पुलिस अधीक्षक श्री आंजनये वार्ष्णेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पांडेय एवं एसडीओपी श्रीमती स्नेहिल साहू के दिशा-निर्देशन पर थाना सिटी कोतवाली सारंगढ़ की पुलिस टीम ने अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन के खिलाफ लगातार अभियान चलाते हुए चार मामलों में कार्रवाई की है।

मुखबिर की सूचना पर की गई ताबड़तोड़ रेड में कुल 37 लीटर से अधिक देशी व अंग्रेजी शराब जब्त की गई है, जिसकी कुल कीमत 19 हजार रुपए से अधिक बताई जा रही है। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है।

पहली कार्रवाई (अप.क्र. 564/2025):

ग्राम जिल्दी में आरोपी चंद्रीका टंडन (42 वर्ष) से 6 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

दूसरी कार्रवाई (अप.क्र. 565/2025):

उसी ग्राम में छतराम कुर्रे (55 वर्ष) से 2 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त कर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

तीसरी कार्रवाई (अप.क्र. 568/2025):
ग्राम गुड़ेली स्थित पटेल ढाबा पर छापेमारी कर ढाबा संचालक भोजराम पटेल (55 वर्ष) से देशी व अंग्रेजी शराब कुल 26 लीटर 73 एमएल जब्त की गई, जिसकी कीमत 15,260 रुपए है। आरोपी को जेल भेजा गया।

चौथी कार्रवाई (अप.क्र. 569/2025):
ग्राम हरदी स्थित साझा चुल्हा ढाबा से गुरु प्रकाश कुर्रे (31 वर्ष) के कब्जे से 3 लीटर 930 एमएल शराब और एक स्कूटी (सीजी-13एएन-7898) जब्त की गई। आरोपी पर विधिवत कार्रवाई की गई।

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कामिल हक, प्र.आर. अर्जुन पटेल, धनेश्वर उरांव, महेंद्र मरको, आरक्षक सुरेंद्र पटेल, भुनेश्वर चंद्रा, पुरुषोत्तम राठौर, योगेश कुर्रे, अजय लहरे, फूलटोरी कुर्रे सहित समस्त पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!