छत्तीसगढ़

संकुल समन्वयकों की विभागीय समीक्षा बैठक का आयोजन

शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल मोहदा में विकासखंड स्तरीय संकुल समन्वयकों की विभागीय समीक्षा बैठक रखी गई। सर्वप्रथम ज्ञान की देवी माँ सरस्वती, भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छाया चित्र की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। विकासखंड शिक्षा अधिकारी टीकमचंद पटेल, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी डी एन दीवान एवं विकासखंड स्त्रोत केंद्र समन्वयक देवानंद नायक के मार्गदर्शन में एजेण्डे के विभिन्न बिंदुओं

1.जाति प्रमाण पत्र की जानकारी।

2. अपार आईडी की स्कूलवार अद्यतन जानकारी।

3.वीरगाथा 5.0 की जानकारी।

4. सूचना के अधिकार संबंधी जानकारी।

5. शिक्षकों के ऑनलाइन उपस्थिति की जानकारी।

6. यू-डाइस की स्टूडेंट प्रविष्टि पूर्ण नहीं करने वाले शालाओं के कारण सहित जानकारी।

7.समस्त निर्माण कार्य की अद्यतन जानकारी।

8. ड्रॉप आउट बच्चों की जानकारी।

9. उपकरण हेतु दिव्यांग बच्चों की सूची हार्ड कॉपी में। वर्णित बिंदुओं पर गहन चर्चा की गई। जिसमें सभी संकुल समन्वयक उपस्थित थे।

Back to top button
error: Content is protected !!