A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़पेन्ड्रारोड जिला GPM (गौरेला पेंड्रा मरवाही )

GPM अवैध रूप से भंडारी धान जप्त

जिला प्रशासन द्वारा 314 क्विंटल धान की जब्त

जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही 7 नवंबर 2025 जिला प्रशासन द्वारा गठित टीम द्वारा समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी प्रारंभ होने के पूर्व अवैध रूप से भंडारित धान की छापेमारी कर कार्रवाई की जा रही है। जांच दल द्वारा आज छह विभिन्न स्थानों पर निरीक्षण कर कुल 314 क्विंटल (752 बोरी) धन जप्त कर मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जांच दल द्वारा जयसवाल ग्रेन मर्चेंट देवरगांव में स्टॉक में अंतर पाए जाने पर 320 बोरी   ( 130 क्विंटल), जयसवाल ट्रेडिंग कंपनी देवरगांव में 210 बोरी (90 क्विंटल), अफजल ट्रेडर्स सारबहरा में 38 बोरी   ( 18 क्विंटल), मैसर्स विवेक गुप्ता बाधामुडा में 58 बोरी (23 क्विंटल), साक्षी ट्रेडर्स गौरेला में 65 बोरी (29 क्विंटल), और दीपक साहू 61 बोरी (24 क्विंटल), धन स्टॉक से अधिक भंडारण पाए जाने पर जप्त किया गया।

Back to top button
error: Content is protected !!