A2Z सभी खबर सभी जिले की

गाजनगढ़ टोल पर सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के अंतर्गत पर बांगड़ चिकित्सालय पाली के सहयोग से निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन।

गाजनगढ़ टोल पर सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के अंतर्गत पर बांगड़ चिकित्सालय पाली के सहयोग से निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन।
वाहन चालकों,आंखों कि जांच के साथ जरूरतमंद वाहन चालकों को निशुल्क चश्मे का वितरण। विजय कुमार मीना
पाली: सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के निर्देशों के अनुसार पाली कलेक्टर एलएम मंत्री सार्वजनिक निर्माण विभाग अधिशाषी अभियंता राहुल पवार,दिलीप परिहार के मार्गदर्शन मे निशुल्क नेत्र चिकत्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन आज मंगलवार को विजय कुमार मीणा जिला परिवहन अधिकारी पाली वरिष्ठ टोल ऑपरेशन मैनेजर पवन कुमार की उपस्थित मे गजनगढ़ टोल पर आयोजित किया गया। इस मौके पर बांगड़ चिकित्सालय के ऑप्टोमेटीस्ट डॉक्टर जितेंद्र कुमार एवं ऑप्टोमेटीस्ट खुशबू,आशीष के द्वारा सैकड़ों वाहन चालकों आंखों कि जांच की साथ ही जरूरतमंदों चालकों को निशुल्क चश्मे का वितरण किया। वरिष्ठ सीएसआर मैनेजर फिरोज खान ने बताया कि ये कैंप चार नवंबर से अठारह नवंबर चलेगा जिसमें नेत्र चिकित्सक की रिपोर्ट के आधार भाई वाहन चालकों को चश्मे का वितरण गजनगढ़ टोल पर किया जाएगा। साथ ही जिला परिवहन अधिकारी विजय कुमार मीना ने कहा कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का सख्ती से पालन करें। इस मौके पर टोल कर्मचारी सहित काफी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम दिनांक 11/11/2025
टोल प्लाजा गाजनगढ़IMG 20251111 WA0114 IMG 20251111 WA0113 IMG 20251111 WA0115 IMG 20251111 WA0108

Back to top button
error: Content is protected !!