
आज दिनांक 11.11.2025 को बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे और अंतिम चरण में गया जिले ने लोकतंत्र की मजबूती का उदाहरण पेश किया।
सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चली मतदान प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण रही, जिसमें 68.52% मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
गया टाउन, बेलागंज, अतरी, वजीरगंज सहित 10 विधानसभा क्षेत्रों में कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच मतदान संपन्न हुआ।
जिले के सभी थानाक्षेत्रों के मतदान केंद्रों/बूथों पर शांति और व्यवस्था बनी रही।
गया ने एक बार फिर लोकतंत्र के उत्सव को गरिमा और सहभागिता के साथ सफलतापूर्वक संपन्न किया।
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार
- वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़














