A2Z सभी खबर सभी जिले की

धान की कटाई के दौरान बड़ा हादसा, थ्रेसर मशीन में हाथ फंसने से युवक गंभीर रूप से घायल

दुद्धी, सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_IMG 20251116 213013स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के खजूरी गांव में रविवार की शाम धान की कटाई के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। अचानक हुई इस घटना से पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव निवासी सलाह खान उर्फ टोनू (30) पुत्र शहजाद खान शाम लगभग 4 बजे खेत में थ्रेसर मशीन से धान की कटाई करा रहा था। इसी दौरान पुआल हटाते समय उसका बायां हाथ अचानक मशीन में फंस गया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

हादसे के तुरंत बाद परिजन और ग्रामीण उसे निजी वाहन से सीएचसी दुद्धी लेकर पहुंचे, जहां उपस्थित चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। चिकित्साधीक्षक डॉ. शाह आलम ने हालत नाजुक देखते हुए युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने किसानों और मजदूरों से कटाई के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है, ताकि ऐसे हादसों को रोका जा सके।

Back to top button
error: Content is protected !!