
क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ ने ऑपरेशन कनविक्शन की की समीक्षा, लंबित व टॉप-10 मुकदमों में तेजी लाने के निर्देश
कुलपहाड़। ऑपरेशन कनविक्शन अभियान के तहत आज क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ श्री रविकांत गोंड (@ravikant_gaud) द्वारा सर्किल क्षेत्र के सभी थानों में लंबित तथा टॉप-10 मुकदमों की विस्तृत समीक्षा की गई।
समीक्षा के दौरान सभी पैरोकारों का ऑर्डली रूम कर प्रत्येक प्रकरण की प्रगति प्राप्त की गई। क्षेत्राधिकारी ने न्यायालय में प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करने, लंबित मामलों में शीघ्र कार्रवाई करने तथा अभियोजन की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए स्पष्ट व कड़े निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि ऑपरेशन कनविक्शन का उद्देश्य गंभीर मामलों में शीघ्र न्याय दिलाना तथा अपराधियों को त्वरित दंड दिलाकर कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाना है।
क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ ने सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे न्यायालयीय कार्यवाही में सतर्कता बरतें, समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित करें और लंबित मुकदमों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करें।









