A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

विचार समिति परिवार ने दिव्य योग संस्थान की साइकिल यात्रा का किया स्वागत

सागर ,वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * विचार समिति मोहल्ला परिवारों ने दिव्य योग संस्थान के यात्री पंडित आशीष शुक्ला, नरसिंह दास, अभिषेक जैन और मोहित बैरागी द्वारा देवास (मध्य प्रदेश) से श्री अयोध्या धाम तक जा रही साइकिल यात्रा का स्वागत किया। आर्ट ऑफ लिविंग शिक्षक प्रवीण धुरिया ने यात्रियों का स्वागत कर मोहल्ला विकास योजना के जुड़े परिवारों को ध्यान के महत्त्व से अवगत कराया और सभी को नियमित ध्यान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। समिति अध्यक्ष कपिल मलैया ने कहा कि वर्तमान समय में बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक हर व्यक्ति के लिए ध्यान आवश्यक है। तेजी से बदलते समय में सकारात्मक और संयमित व्यक्ति ही सही मार्ग पर चलते हुए तनाव एवं अवसाद से मुक्त रह सकता है। उन्होंने बताया कि समिति द्वारा 50 मोहल्ला टीमों में ध्यान शिविर आयोजित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसमें से 5 मोहल्ला टीमों में शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हो चुके हैं। साइकिल यात्रा के उद्देश्य पर जानकारी देते हुए आशीष शुक्ला ने कहा कि देश में नागरिकों में साइकिल चलाने की इच्छा जागृत करना और शरीर को स्वस्थ रखने के लिए साइकिल के प्रयोग को बढ़ावा देना अत्यंत आवश्यक है। साइकिल न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इस अवसर पर गीता दिवस के उपलक्ष्य में दिव्य योग टीम ने विचार समिति को भगवत गीता की प्रतियाँ भेंट की।

Back to top button
error: Content is protected !!