

🔥BIG BREAKING: सहारनपुर के सरसावा में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ — 4 युवतियाँ, 5 युवक आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार, कमरों से कंडोम–क्रीम–कैश का जखीरा बरामद🔥
सहारनपुर जिले के सरसावा थाना क्षेत्र में पुलिस ने देर रात एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए सपना नाम की महिला के मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा कर दिया। पुलिस टीम ने जब घर पर छापा मारा तो अंदर चार युवतियाँ और पाँच युवक आपत्तिजनक अवस्था में मिले, जिसके बाद सभी को कपड़े पहनवाकर तत्काल कस्टडी में ले लिया गया। गिरफ्तार किए गए लोगों में ग्राहकों के रूप में वसीम, अक्षय, आशिक, अमज़द और शुभम, जबकि महिलाओं में शालिनी, संगीता, अनीता और मुख्य संचालिका सपना शामिल हैं। पुलिस द्वारा की गई बारीकी से तलाशी में हैरान करने वाले तथ्य सामने आए—महिलाओं ने अपने अंडरगारमेंट के अंदर 15,000 रुपये नकद छिपा रखे थे, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया।
तीन कमरों की तलाशी के दौरान पुलिस को सेक्स वर्धक सामग्रियों का भारी जखीरा मिला, जिसमें ‘टाइगर किंग’ क्रीम के कई बॉक्स, ‘डिपॉक्सिटिन’ टेबलेट की स्ट्रिप्स, 35 कंडोम पैकेट और 5 उपयोग किए गए कंडोम शामिल थे। कमरे में बिखरे सामान और दवाइयाँ यह साबित कर रही थीं कि यहाँ लंबे समय से सेक्स रैकेट सक्रिय था। पूछताछ में संचालिका सपना ने स्वीकार किया कि वह प्रति ग्राहक मात्र 500 रुपये लेती थी और लड़कियाँ अपना सामान खुद लेकर आती थीं। उसने यह भी कहा कि सुविधा और समय के अनुसार फीस बढ़ाई जाती थी।
पुलिस अब पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है—कॉल डिटेल, मोबाइल चैट, पैसे का लेन-देन और अन्य संपर्कों की जांच करके यह पता लगाया जा रहा है कि इस रैकेट में और कौन-कौन शामिल है। स्थानीय लोगों ने राहत जताई है क्योंकि लंबे समय से इस इलाके में संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। पुलिस की इस कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और अब आगे भी कई बड़े खुलासों की संभावना जताई जा रही है।
✍ रिपोर्ट: अलिक सिंह
संपादक – वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़
ब्यूरो प्रमुख – दैनिक आशंका बुलेटिन, सहारनपुर
📞 संपर्क: 8217554083
🛡️ सत्य | सटीकता | निर्भीक पत्रकारिता




