देवघर नगर निगम का विशेष अभियान सिंगल यूज़ प्लास्टिक, स्वच्छता और अतिक्रमण पर कड़ी कार्रवाई,किया फाइन। देवघर :– नगर निगम के नगर आयुक्त–सह–प्रशासक के निर्देश पर देवघर नगर निगम की टीम ने आज शहर में सिंगल यूज़ प्लास्टिक नियंत्रण, स्वच्छता व्यवस्था और अतिक्रमण रोकथाम को लेकर विशेष अभियान चलाया। नगर प्रबंधक प्रकाश मिश्रा और सतीश कुमार दास के नेतृत्व में सफाई निरीक्षक सह फूड इंस्पेक्टर सुनील कुमार मेहता, दीपक कुमार मेहता, प्रेम राज, सफाई निरीक्षक पिंटू राय तथा कार्यालय सहायक मनोज कुमार गुप्ता की संयुक्त टीम ने टावर चौक से लेकर आजाद चौक तक सघन जांच अभियान ,चलाया। अभियान के दौरान कार्रवाई:–_सड़क पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों पर कड़ी कार्रवाई।कूड़ा फैलाने वाले और स्वच्छता मानकों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाया। कुल 19,200 रुपया जुर्माना लगाया।नगर प्रबंधक ने स्पष्ट कहा कि—“नगर पालिका अधिनियम के तहत कूड़ा और प्लास्टिक जलाना पूरी तरह प्रतिबंधित है। ऐसा करते पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई और जुर्माना किया जाएगा।” नगर निगम ने बताया कि स्वच्छता एवं अतिक्रमण-मुक्त शहर अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर आगे भी इसी प्रकार की कठोर कार्रवाई की जाएगी।
देवघर नगर निगम का विशेष अभियान सिंगल यूज़ प्लास्टिक, स्वच्छता और अतिक्रमण पर कड़ी कार्रवाई,किया फाइन। देवघर :-- नगर निगम के नगर आयुक्त–सह–प्रशासक के निर्देश पर देवघर नगर निगम की टीम ने आज शहर में सिंगल यूज़ प्लास्टिक नियंत्रण, स्वच्छता व्यवस्था और अतिक्रमण रोकथाम को लेकर विशेष अभियान चलाया। नगर प्रबंधक प्रकाश मिश्रा और सतीश कुमार दास के नेतृत्व में सफाई निरीक्षक सह फूड इंस्पेक्टर सुनील कुमार मेहता, दीपक कुमार मेहता, प्रेम राज, सफाई निरीक्षक पिंटू राय तथा कार्यालय सहायक मनोज कुमार गुप्ता की संयुक्त टीम ने टावर चौक से लेकर आजाद चौक तक सघन जांच अभियान ,चलाया। अभियान के दौरान कार्रवाई:–_सड़क पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों पर कड़ी कार्रवाई।कूड़ा फैलाने वाले और स्वच्छता मानकों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाया। कुल 19,200 रुपया जुर्माना लगाया।नगर प्रबंधक ने स्पष्ट कहा कि—“नगर पालिका अधिनियम के तहत कूड़ा और प्लास्टिक जलाना पूरी तरह प्रतिबंधित है। ऐसा करते पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई और जुर्माना किया जाएगा।” नगर निगम ने बताया कि स्वच्छता एवं अतिक्रमण-मुक्त शहर अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर आगे भी इसी प्रकार की कठोर कार्रवाई की जाएगी।